फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh targets pk dhumal and satpal satti

सीएम का धूमल पर हमला, 'तंत्र-मंत्र कराने वालों को नहीं मिलेगी जीत'

Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 23 Mar 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh targets pk dhumal and satpal satti

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अपशब्द कहने और अभद्रता में धूमल श्रीश्री 1008 हैं। वह ऐसे नेता हैं, जिन्होंने सूबे में निम्न स्तर की राजनीति की शुरुआत की। अंब के चुरडू में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉ. वाईएस परमार के बाद ठाकुर रामलाल और शांता कुमार जैसे मुख्यमंत्री भी हुए, लेकिन किसी ने इस तरह की राजनीति नहीं की। 

विज्ञापन


बोले- वह स्वयं छह बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन इस स्तर की बयानबाजी धूमल के कार्यकाल के बाद ही सुनी। अब भाजपा में निचले स्तर से ऊपर तक सभी नेताओं का यही हाल है। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती पर भी बदजुबानी का आरोप लगाया। कहा कि अभद्रता की राजनीति करने वाले भाजपाई सत्ता में आने का ख्वाब छोड़ दें। मंदिरों में तंत्र-मंत्र करने के बावजूद ये लोग जीतने वाले नहीं। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं को चाहिए कि अपने कृत्यों के लिए जनता के आगे नाक रगड़कर माफी मांगें। मुख्यमंत्री ने अपनी ही पार्टी में बड़े ओहदों पर बैठे नेताओं पर भी हमला बोला। कहा कि पार्टी में ऐसे लोग अहम पदों पर बैठे हैं, जिन्होंने कभी पंचायत चुनाव नहीं लड़ा। ये वे लोग हैं जो किसी की मेहरबानी से टिके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पार्टी को नुकसान होता है। एक वक्त था, जब संगठन में नेता चुनकर आते थे। सरकार प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित नहीं होने देगी। सरकार अपने स्तर पर जिप और पंचायत समितियों को फंड जारी करेगी। उनके साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी आदि मौजूद रहे। 

स्वां परियोजना पर कोर्ट जाएगी सरकार
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वां तटीकरण का पैसा रोक दिया है। इस प्रोजेक्ट में कोई अनियमितता नहीं हुई है। इसका काम पूरी पारदर्शिता से हुआ है। अनुराग के स्वां तटीकरण में अनियमितताएं बरते जाने के बयान पर सीएम बोले- स्वां तटीकरण के काम में कोई अनियमितता नहीं हुई है। केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही इसकी राशि को रोक दिया गया। कहा कि अगर स्वां तटीकरण की राशि जारी न हुई तो सरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। सीएम ने भोरंज उपचुनाव में जीत का दावा भी किया। कहा कि भाजपा को उपचुनाव में करारी शिकस्त मिलेगी। 


ईवीएम से वोटिंग पर आशंका दूर करना जरूरी
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ईवीएम से मतदान को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, निजी तौर पर वह यह नहीं मानते हैं कि ईवीएम से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव है, लेकिन सवालों को देखते हुए लोगों की आशंका को दूर किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed