फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm virbhadra singh target prem kumar humal

भांग के नशे में बयानाबजी कर रहे हैं धूमल: वीरभद्र

Wed, 30 Apr 2014 12:08 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, रामपुर बुशहर/निरमंड
बयूरो/ अमर उजाला, रामपुर बुशहर/निरमंड Updated Wed, 30 Apr 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cm virbhadra singh target prem kumar humal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं उससे लगता है कि वह भांग के नशे में बयानाबजी कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास पूर्व बहुमत है। चार अन्य विधायक भी उसके साथ हैं।

विज्ञापन


ऐसे में धूमल के बयान हास्यास्पद लगते हैं। उन्होंने कहा कि अपने आप को धूमल प्रोफेसर कहते हैं, लेकिन उसके ज्ञान को देख कर उनके प्रोफेसर होने पर भी शक पैदा होता है। उन्होंने कहा कि धूमल सत्ता छिन जाने से पूरी तरह से बौखला गए है।
विज्ञापन


यही कारण है कि वह कहते हैं कि सत्ता में आते ही इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज का नाम बदल कर अटल मेडिकल कॉलेज रख देंगे। वीरभद्र सिंह रामपुर और निरमंड में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में यूपीए सरकार थी तो क्या गुजरात में मोदी सरकार पलट गई थी, लेकिन पूर्व सीएम को यह बात समझ नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह बौखला गई है कि अब उन्हें भगवान से भी बड़े मोदी नजर आ रहे हैं। तभी तो भाजपा के लोग हर-हर मोदी के नारे लगा रहे हैं। जबकि वीरभद्र सिंह ने रामपुर में उपस्थित लोगों से हर-हर महादेव के जयकारे लगवाए।

उन्होंने कहा कि जिस मोदी के नाम पर भाजपा चुनाव जीतने के सपने देख रही है, उसी मोदी के राज्य में बडे़ औद्योगिक घरानों को जो जमीन दी है उसका आज तक प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है।

वहीं उन्होंने प्रदेश के विकास के बारे में कहां कि आने वाले समय में चंबा, नाहन और हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि धूमल से भले ही उनका वैचारिक मतभेद हों, लेकिन वहां के लोग उनके दिल में बसे हैं। इसके लिए वहां भी एक समान विकास किया जा रहा है।


बृज लाल को नहीं दिया मंच
कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर से गुटबाजी सामने आई। सीएम के कार्यक्रम के दौरान जिला से लेकर मंडल कार्यकारिणी के लोगों को मंच पर बोलने का मौका दिया गया। लेकिन कैलाश फेडरेशन के चेयरमैन मंच पर दरकिनार कर दिया गया जिससे उनके समर्थकों में भारी रोष देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed