फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh statement over transport minister GS Bali

चुनाव नजदीक, बाली को कैबिनेट से हटाने की जरूरत नहीं: वीरभद्र

Sat, 16 Sep 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 16 Sep 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh statement over transport minister GS Bali

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चिंतपूर्णी प्रवास के दौरान पार्टी में उनका विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने भाजपा के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि मुट्ठी भर लोग ही उनका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान वे परिवहन मंत्री जीएस बाली पर भी काफी तल्ख दिखे। सीएम ने कहा कि बाली को उन्होंने ही कैबिनेट मंत्री बनाया है। उनके बयान अनुशासनहीनता में आते हैं।
विज्ञापन


बाली की ओर से उन्हें कैबिनेट से हटाने के बयान पर सीएम बोले- बाली को मंत्रिमंडल से हटाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव नजदीक आ गए हैं। इसके बाद अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा ने उनके पीछे एक केस पर तीन एजेंसियां लगा रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय मिलने तक लड़ूंगा लड़ाई

CM Virbhadra singh statement over transport minister GS Bali

एक ही मामले की जांच इनकम टैक्स विभाग कर रहा है। इसी मामले में ईडी और सीबीआई भी पीछे पड़ी हैं, लेकिन वे न्याय मिलने तक अपनी जंग जारी रखेंगे। कहा कि हम अपनी इज्जत आबरू के लिए लड़ने की क्षमता रखते हैं।

चरित्र हनन की राजनीति का दौर भाजपा ने शुरू किया है। भाजपा वाले अपने हथकंडों से मेरे लड़ने की क्षमता को कम नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मैं थका हूं न हारा हूं, बल्कि जनता के सहयोग से और ताकत मिली है। 

उनके साथ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी रंजीता रंजन, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राज्य वित्तायोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार, पंजाब दसूहा के विधायक अरुण डोगरा तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी आदि मौजूद रहे।

जनता को टोपी पहना रहे हैं मोदी: रंजीता

CM Virbhadra singh statement over transport minister GS Bali

कांग्रेस सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी रंजीता रंजन ने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री पर टोपी की सियासत का आरोप लगा रहे हैं, उनके नेता मोदी जनता को चार साल से टोपी पहना रहे हैं। अंब के रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली के दौरान रंजीता ने कहा कि जिनकी नीयत में खोट हो, उनकी सोच की टोपी नहीं पहननी चाहिए।

जुमलों के लिए लंबी जुबान चाहिए, जो मोदी के पास है। सरकार चलाने के लिए काबिलियत चाहिए, जो वीरभद्र जैसे वरिष्ठ नेताओं में है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जीएसटी 14 प्रतिशत था, जो मोदी सरकार में बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया गया।

असल में ये 28 नहीं, बल्कि 46 प्रतिशत तक पहुंच रहा है। इसकी मार आम किसान को ट्रैक्टर आदि की खरीद पर पड़ रही है। केंद्र सरकार ने गैस पर सब्सिडी छुड़ाकर 130 करोड़ तो बचा लिए, लेकिन उस योजना के प्रचार के लिए मोदी के फोटो पर 250 करोड़ खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह और नरेंद्र मोदी के बीच सीधी लड़ाई है। कांग्रेस मिशन रिपीट कर फिर से सत्ता में लौटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed