{"_id":"c704c01f8db281297de939410495669f","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-panchayat-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों को लेकर सीएम वीरभद्र ने किया ये दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों को लेकर सीएम वीरभद्र ने किया ये दावा
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Mon, 07 Sep 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल में अब न तो विस्तार होगा और न ही इसमें कोई फेरबदल किया जाएगा। पालमपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में सीपीएस राजेश धर्माणी को मंत्री बनाने की न तो कोई चर्चा है और न ही संभावना।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल में जो विस्तार हुआ, वह हर लिहाज से ठीक हुआ है। इसमें अब फेरबदल की कोई संभावना नहीं है। कहा कि प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को प्रदेश सरकार के तीन वर्षों की उपलब्धियों से नहीं जोड़ा जाएगा। इसके नतीजे जो भी होंगे, वह अलग मायने रखते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार और पंचायत चुनाव अलग और अपने मुद्दों पर लड़े जाते हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस पंचायत चुनाव में भी भारी जीत हासिल करेगी। प्रदेश का हर विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने में लगा है। इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सुलह विधानसभा क्षेत्र में चल रहे नशा मुक्त अभियान और यातायात नियमों की पालना करने के कदमों की सराहना की। कहा कि वह जातिवाद और क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखते। पूरा प्रदेश उनका है। पूरा प्रदेश विकास के रथ पर आगे बढ़े, यह उनकी प्राथमिकता है।
गढ़जमूला में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालयों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों को ज्ञान के मंदिर की संज्ञा देते हुए कहा कि इनका समुचित रखरखाव एवं बेहतर प्रबंधन हरेक व्यक्ति का दायित्व है। हर स्कूल की जर्जर छत की मरम्मत की जाएगी या इसे ग्रीन शीट वाली छतों में बदला जाएगा।