फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Virbhadra singh statement over IGMC Shimla

राजनीति का अखाड़ा न बनाया जाए आईजीएमसी: वीरभद्र सिंह

Wed, 20 Jan 2021 04:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 20 Jan 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh statement over IGMC Shimla
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी प्रशासन से अस्पताल को राजनीति का अखाड़ा न बनने दे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस पूरे मामलें को गंभीरता से लेने को कहा है। वीरभद्र सिंह ने प्रसिद्ध समाजसेवी सरबजीत सिंह उर्फ बॉबी की कैंसर अस्पताल को निशुल्क दी जा रही उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए कहा है उनका सेवा भाव औरों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि छह साल पूर्व सरबजीत को आवंटित किए गए रैनबसेरे को गुपचुप तरीके से टेंडर कर किसी और को आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने इस निर्णय की आलोचना करते हुए कहा है कि यह बॉबी के साथ अन्याय है।

विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार ने आईजीएमसी में विशेष तौर पर कैंसर अस्पताल में रोगियों और उनके परिजनों की निशुल्क सेवा भाव को देखते हुए पूरे कायदे कानून में सरबजीत सिंह को रैनबसेरा आवंटित किया गया था। सरबजीत सिंह की सेवाभाव को देखते हुए देश के राष्ट्रपति ने भी इन्हें सम्मानित किया है। ऐसे में एक सच्चे समाजसेवी के साथ इस प्रकार का कोई भी अन्याय उनका समाजसेवा के प्रति अपमान है। वीरभद्र ने कहा है कि आईजीएमसी ने बॉबी के जिस रैन बसेरे का जो टेंडर जारी किया है, उसे तुरंत रद्द किया जाए और उनके अनशन को समाप्त करवाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed