{"_id":"59a973674f1c1b10278b4bd9","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-gudiya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो भी दोषी होंगे, कड़ी सजा मिलनी चाहिए: सीएम वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो भी दोषी होंगे, कड़ी सजा मिलनी चाहिए: सीएम वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुड़िया प्रकरण की जांच के दौरान हवालात में मारे गए सूरज की हत्या मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस लॉकअप में एक आरोपी की हत्या के मामले में जो दोषी होंगे, वे सजा भुगतेंगे। सरकार की किसी भी अधिकारी के साथ कोई हमदर्दी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा और माकपा आज जिस तरह से गुड़िया प्रकरण को लेकर राजनीति कर रहे हैं, उससे लगता है कि वे मुद्दों को लेकर खोखले हैं। कहा कि जब यह प्रकरण हुआ, उसके बाद उन्होंने पाया कि इस मामले की राज्य से बाहर की एजेंसी से छानबीन करवानी चाहिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने खुद सीबीआई जांच के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। यही नहीं, उन्होंने खुद गृहमंत्री राजनाथ सिंह से फोन पर बात की और इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने को कहा।
विज्ञापन
उनकी इस कवायद के बाद ही सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीबीआई मामले को जल्द सुलझाएगी। कहा कि पुलिस को हिरासत में आरोपियों से पूछताछ का पूरा हक है, लेकिन पुलिस वालों को पूछताछ में शालीनता बरतनी चाहिए थी।