कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सीएम का बड़ा बयान, बोले-ये लोग कर रहे पार्टी का बंटाधार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा बयान आया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में कुछ ऐसे लोग भी बैठे हैं, जो पार्टी का बंटाधार करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के संविधान को ताक पर रखकर एक जिला और ब्लॉक को तीन -तीन संगठनात्मक जिलों और ब्लॉक में बांट कर रख दिया है।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को चौपाल विधानसभा के नेरवा में में यह बात कही। उन्होंने कहा कि चौपाल में भी इसी तर्ज पर तीन-तीन ब्लॉक बनाकर पार्टी को बांट दिया है। उन्होंने कहा मैं लोकतांत्रिक प्रणाली में विश्वास रखता हूं।
कुर्सी से चिपके रहना फितरत नहींः सीएम
ऐसे में पांच बार इसी प्रणाली और कांग्रेस संविधान के अनुसार चुनाव लड़ कर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष रहा चुका हूं। कुर्सी से चिपके रहना उनकी फितरत नहीं रही। कुछ लोग एक बार मनोनीत होकर सारी जिंदगी कुर्सी से चिपके रहना चाहते हैं।
चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा जब चुनाव जीते तो कांग्रेस का एसोसिएट सदस्य बनने के लिए खुद आवेदन किया, उनको बुलाया नहीं गया। कांग्रेस छोड़ने के बाद जिस भाषा का प्रयोग कर रहे वह विधायक को वह शोभा नहीं देता।
चौपाल से आजाद विधायक होने के बावजूद कांग्रेस ने साढ़े चार सालों में बिना किसी भेदभाव के विकास किया है। चौपाल की भौगोलिक परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित है। हर गांव में बिजली लगभग सभी पंचायतों में सड़क पहुंच चुकी है।