फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement over dhumal.

केंद्रीय मंत्री के सहारे मेरा उत्पीड़न करने की कोशिशः सीएम

Tue, 08 Sep 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 08 Sep 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement over dhumal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री का सहारा लेकर मेरा उत्पीड़न करने की कोशिश्ा की गई, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। प्रदेश सरकार की ओर से विपक्ष के प्रति कोई गतिरोध नहीं है। वह विपक्ष का सम्मान करते हैं। जब शांता कुमार मुख्यमंत्री थे तो हाउस शालीनता के साथ चलता था। धूमल के आने के बाद हंगामा आम हो गया है।

विज्ञापन


हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरा विपक्ष नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के इशारे उठता और बैठता है। पूरी भाजपा के लिए सिर्फ क्रिकेट ही एक बड़ा मुद्दा हो गया है। क्या भाजपा के पास सिर्फ एचपीसीए का ही मुद्दा रह गया है। उसके पास विकास का और कोई मुद्दा नहीं है। परिधि गृह धर्मशाला में सीएम ने कहा कि एचपीसीए धूमल परिवार सहित चंद लोगों का मसला है।
विज्ञापन


इस छोटे से मसले ने प्रदेश के गंभीर मसलों को ताक पर रख दिया है। भाजपा में अच्छे पढ़े-लिखे नेता हैं। ऐसे नेता सदन में बार-बार सिर्फ क्रिकेट के एक ही मुद्दे को उछालें, यह शोभा नहीं देता। क्या भाजपा में कोई भी ऐसा दमदार नेता नहीं, जो यह कहे कि क्रिकेट को अपनी जगह रखकर विपक्ष स्वच्छ विपक्ष की भूमिका अदा करे। सरकार के पास जनता से जुड़े ढेर सारे मुद्दे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट हमारे लिए बहुत छोटा एक बिंदु की तरह मुद्दा है। भाजपा के लिए क्रिकेट से बड़ा और कोई मुद्दा नहीं है। मैं क्रिकेट के खिलाफ नहीं हूं। सरकार की एचपीसीए पर कब्जा करने की कोई मंशा नहीं है। हम सिर्फ खेल सुधार चाहते हैं। जिस दिन खेल सुधार हो जाएगा, हम उनका साथ देंगे और प्रोत्साहित भी करेंगे। कहा कि सरकार हर जिले में मॉडल स्कूल बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed