{"_id":"595f9abc4f1c1b01558b47d0","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-over-bjp-parivartan-rath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथयात्रा से भाजपा की अंतर्कलह उजागर, कांग्रेस हुई और मजबूत: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथयात्रा से भाजपा की अंतर्कलह उजागर, कांग्रेस हुई और मजबूत: वीरभद्र
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की रथयात्रा से भाजपा की अंतर्कलह उजागर हुई है। इससे कांग्रेस को और मजबूती मिली है। रथयात्रा फ्लॉप शो है, जिसमें जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई। लाहौल स्पीति के दो दिवसीय दौरे में उदयपुर रेस्ट हाउस पहुंचे सीएम वीरभद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनजातीय क्षेत्र में यह उनका वार्षिक दौरा है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के जनजातीय क्षेत्र के लिए एयर एंबुलेंस के प्रस्ताव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि नड्डा प्रोपगेंडा करते हैं। उन्हें प्रोपगेंडा मिनिस्ट्री दी जानी चाहिए। हालांकि, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वह अफवाह फैलाते हैं, जिससे हिमाचल में उनका आदर कम हो रहा है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा बातें अधिक करते हैं, जबकि उनकी बातों का धरातल पर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा। केंद्रीय मंत्री जनता को बरगलाने में लगे हुए हैं। कुछ लोग क्षेत्रवाद कर लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं। प्रदेश को बांटने वालों की नहीं बल्कि जोड़ने वालों की जरूरत है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में कुर्सियों पर बैठे लोग घोषणाएं तो करते हैं लेकिन पैसा नहीं देते। इस मौके पर स्थानीय विधायक रवि ठाकुर और पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन