{"_id":"5772a0f24f1c1b364779aa97","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-pk-dhumal-at-kumarsain-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"'षड्यंत्रकारियों के बीच रहते हैं धूमल, तय समय पर ही होंगे चुनाव'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'षड्यंत्रकारियों के बीच रहते हैं धूमल, तय समय पर ही होंगे चुनाव'
ब्यूरो/अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुमारसैन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर अपना परचम लहराएगी। जनता के आशीर्वाद से वह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने समूचे प्रदेश में समान विकास किया है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस भेदभाव की राजनीति नहीं करती। प्रदेश के 12 जिलों को कांग्रेस समान रूप से देखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल षड्यंत्रकारियों के बीच में रहते हैं।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव पूरे पांच वर्ष की तय सीमा पर ही होंगे। धूमल समय से पहले चुनाव करवाना चाहते हैं और उनका यह भ्रम पूरा होने वाला नहीं है। पांच साल बाद निश्चित समय पर ही चुनाव होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धूमल कोई भी कार्य ज्योतिष को पूछकर करते हैं जबकि वे हिमाचल की जनता की आवाज सुनकर ही फैसले लेते हैं। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और प्रदेश सरकार की नीतियों से जन-जन को जागरूक करने का आह्वान किया।