{"_id":"5960bd474f1c1be8798b4725","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-major-vijay-singh-mankotia","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बोले- मेजर मनकोटिया अनुशासनहीन फौजी, तभी सेना से भी हुए थे बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बोले- मेजर मनकोटिया अनुशासनहीन फौजी, तभी सेना से भी हुए थे बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया पर पलटवार किया है। सीएम बोले कि मनकोटिया अनुशासनहीन फौजी हैं। वह हमेशा ऐसे ही रहे हैं।
विज्ञापन
वे केलांग में मनकोटिया की ओर से वीरभद्र सिंह के इस्तीफे के बयान को लेकर पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि मनकोटिया जब फौज में थे, तब भी अनुशासनहीन थे।
विज्ञापन
इसलिए वह मेजर पद से ही बाहर हो गए। हमने उन्हें पुनर्स्थापित कर शाहपुर से टिकट दिया लेकिन, वह अपने सिवाय किसी और के बारे में नहीं सोचते हैं। फौज में सबसे पहले अनुशासन सिखाया जाता है लेकिन, मनकोटिया में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
गौर हो कि हाल ही में मनकोटिया को पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन पद से हटाया गया है। जिसके बाद मनकोटिया ने सीएम को जनहित में इस्तीफा देने की बात कही थी।
हालांकि, सीएम ने मनकोटिया के बयान को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। पत्रकारों की ओर से मनकोटिया का उनके खिलाफ बयान बताने पर उन्होंने सख्त लहजे के साथ अपनी बात कही।