{"_id":"19de77d230f9c545f77fb7e9aba43685","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-indo-pak-t20-match-in-dharamsala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में BCCI अपने रिस्क पर कराए भारत-पाक मैच: सीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में BCCI अपने रिस्क पर कराए भारत-पाक मैच: सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार धर्मशाला में भारत-पाक क्रिकेट मैच के पक्ष में नहीं है। फिर भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड धर्मशाला में मैच करवाना चाहता है, तो इसे वो अपने रिस्क पर करवा ले। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी इस मामले पर चर्चा हुई। कोई भी मैच के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल में शहीदों के परिवारों के जख्म अभी ताजा हैं, ऐसे में भारत-पाकिस्तान में क्रिकेट मैच धर्मशाला में करवाना ठीक नहीं होगा। पूर्व सैनिक पहले ही इस मैच का विरोध कर रहे हैं। धर्मशाला स्टेडियम के कुछ ही दूरी पर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीसीए के न्यौते पर भी मैं धर्मशाला मैच देखने नहीं जाऊंगा। परिवहन मंत्री जीएस बाली के 10 दिन के अल्टीमेटम को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे बाली के प्लान का पता नहीं है। वह क्या करने जा रहे हैं, अभी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। हां, ये बात ठीक है कि कांग्रेस विधायक दल इस मैच के विरोध में है।
विज्ञापन
भारत-पाक मैच रद्द करवाने को केंद्र से बात करे प्रदेश सरकार- धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने विरोध तेज कर दिया है। उन्होंने मैच रद्द करवाने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिख केंद्र सरकार के सामने मामला उठाने की बात कही है।
इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शुक्रवार को पत्र लिखा है। शांता ने कहा कि प्रदेश का कांगड़ा जिला देश के सुरक्षा प्रहरियों का घर रहा है। इस जिले के करीब हर दूसरे घर से एक या दो सैनिक सेना में कार्यरत हैं। पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकवादी हमले में दो शहीद सैनिक इसी क्षेत्र के हैं।
इसके अलावा धर्मशाला के क्रिकेट मैदान के कुछ ही मीटर के फासले पर एक भव्य शहीद स्मारक बना है। ऐसे में शहीद स्मारक के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनना सैनिक परिवारों के लिए बड़ा कठिन होगा।
पाकिस्तान के खिलाड़ियों और मैच देखने आ रहे पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों की सुरक्षा पर भी प्रश्न चिन्ह लग सकता है। लिहाजा, प्रदेश सरकार क्रिकेट मैच रद्द करवाने का मुद्दा केंद्र सरकार के सामने रखे।