{"_id":"583dab5a4f1c1b051cde6089","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-income-tax-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम बोले, आय कर बिल को बगैर विपक्ष पारित करना तानाशाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम बोले, आय कर बिल को बगैर विपक्ष पारित करना तानाशाही
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Nov 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि लोकसभा में बिना विपक्ष के आयकर संशोधन विधेयक को पारित करना केंद्र सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये को दर्शाता है। सीएम ने ये बात मंगलवार को लोकसभा में आयकर संशोधन विधेयक 2016 के पारित होने के बाद कही।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से तमाम भाजपा सांसदों और विधायकों बैंक लेनदेन का हिसाब लेने के मामले में कहा कि ये भाजपा का अंदरूनी मामला है। उन्होंने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह ने शिमला में नई लिफ्ट के शिलान्यास के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के अस्वस्थ होने पर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह से जब ये पूछा गया कि वे केंद्र सरकार की ओर से विमुद्रीकरण पर बनाई गई मुख्यमंत्रियों की उपसमिति पर क्या कहते हैं, तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता जताई।