{"_id":"576c08114f1c1b4e55b47e0c","slug":"cm-virbhadra-singh-statement-on-his-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान और जनता के हाथ में है मेरा 7वीं बार सीएम बनना : वीरभद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान और जनता के हाथ में है मेरा 7वीं बार सीएम बनना : वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उनका जीवन हमेशा देश और हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा के लिए समर्पित रहा है। प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें जनसेवा का मौका मिला है। वे सातवीं बार मुख्यमंत्री बनते हैं या नहीं, ये ईश्वर और जनता के हाथ में है।
विज्ञापन
सीएम वीरभद्र सिंह वीरवार को अपने निजी निवास स्थान हाली लॉज में जन्मदिन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का प्रत्येक क्षण हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए समर्पित रहा है।
विज्ञापन
अपने खिलाफ खोली गई जांचों की वे परवाह नहीं करते हैं। वे कई एजेंसियों की जांच का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सब उनका रास्ता रोकने के लिए किया गया है। उन्हें भगवान पर यकीन है। उम्मीद है कि वे सच्चाई से आगे बढ़ेंगे। वे किसी को भी अपना किसी को राजनीतिक विरोधी नहीं मानते। मतभेद हो सकते हैं, विचारधारा अलग हो सकती है, मगर वे किसी को विरोधी नहीं मानते।
विज्ञापन
धूमल के नाम की पट्टिकाएं हटी हैं तो उन्हें वापस लगाएंगे
भाजपा का आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के नाम की पट्टिकाएं हटाई जा रही हैं। इस पर आप क्या कहते हैं? इस पर सीएम वीरभद्र सिंह बोले कि उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो ऐसी पट्टिकाएं वापस लगाई जाएंगी।
जनता ने जो स्नेह दिया, उस ऋण को लौटा नहीं सकते : प्रतिभा सिंह
सीएम वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर उनकी पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो प्रेम और स्नेह हिमाचल प्रदेश के लोगों ने उनके परिवार को दिया है, उसका ऋण लौटाया नहीं जा सकता है।