फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh statement at hamirpur rally.

पार्टी प्रत्याशियों को हराने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : सीएम

Wed, 17 Feb 2016 06:19 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh statement at hamirpur rally.

हिमाचल के हमीरपुर में सुजानपुर के चिल्ड्रन पार्क में बुधवार को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पार्टी और संगठन के पदाधिकारियों को चेताया कि पार्टी में दरार डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी कोई खिलौना नहीं है। पार्टी विरोधी कार्य करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों को हराने का कार्य करने वालों को आत्मघाती बताया। तीन दिवसीय हमीरपुर दौरे के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस और खासकर सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस में चल रही खींचतान पर उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार सर्वमान्य होना चाहिए।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान पार्टी जिसे टिकट देती है, वही पार्टी का उम्मीदवार होता है। पार्टी विचारधारा से जुड़े सभी लोगों को उसका समर्थन करना चाहिए। पार्टी प्रत्याशी की जीत में ही संगठन की जीत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग रातों रात बने हैं करोड़पति

cm virbhadra singh statement at hamirpur rally.

धर्म और जाति के नाम पर उकसाने वाले कभी भी हमारे दोस्त नहीं हो सकते। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह जिले में आयोजित जनसभा में वीरभद्र सिंह ने क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को भी चेताया। कहा कि ऊपर और निचले हिमाचल के नाम पर राजनीति करने वाले वोट के व्यापारी होते हैं, जो महज अपना उल्लू सीधा करना जानते हैं।

जो अपने इलाके के कभी नहीं हुए वे प्रदेश के लिए कैसे वफादार हो सकते हैं। राजनीतिज्ञों की सोच निजी स्वार्थों तक सीमित होती जा रही है। अपने राजनीतिक कैरियर में उन्होंने धन की बजाय जनता की सेवा की है। कुछ लोग राजनीति में आकर रातों रात करोड़पति बन बैठे हैं।

जो जितनी तेजी से करोड़पति बनते हैं, उतनी ही तेजी से जमीन पर गिरते भी हैं। पंचायत चुनाव के कारण कांग्रेस सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल का जश्न नहीं मना सकी, शीघ्र ही जलसे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed