फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra singh said that HP Govt will made a law to provide facility to tourist in himachal

न मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा, न ही बदले जाएंगे शहरों के नामः सीएम

Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra singh said that HP Govt will made a law to provide facility to tourist in himachal
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पर्यटकों को प्रदेश में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल में फिलहाल मंत्रिमंडल में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जाएगा। फेरबदल को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं वे निराधार हैं। उन्होंने हिमाचल के तीन शहरों के नाम बदलने से भी साफ इंकार कर दिया। इसके अलावा सीएम ने कहा कि पर्यटकों के साथ हो रही लूट-खसोट को रोकने के लिए सरकार कानून बनाएगी।

विज्ञापन


पर्यटन स्थलों से पर्यटकों के साथ लूट की लगातार शिकायतें मिलने के बाद सरकार यह कदम उठाने जा रही है। दलालों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए सरकार ने यह तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर दो दिवसीय ट्रेवल मार्ट का शुभारंभ किया। वीरभद्र ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अनैतिक तत्वों की ओर से पर्यटकों से लूटखसोट को रोकने के लिए दलालों के खिलाफ कानून बनाने की प्रक्रिया में लगी है।
विज्ञापन


नए रज्जू मार्गों की स्थापना के अलावा कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का भी प्रस्ताव है। इसके लिए आरंभिक सर्वेक्षण के आधार पर भूमि अधिग्रहण की आरंभिक लागत निर्धारित कर ली गई है। राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग को कुछ सरकारी भूमि सौंप दी गई है, जहां भारतीय विमान पतन प्राधिकरण एक डॉप्लर वीओआर उपकरण स्थापित कर रहा है। यह गग्गल हवाई अड्डे पर विमानों के संचालन तथा दृश्यता की सुधार में मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि शिमला जिला में जुब्बड़हट्टी हवाई पट्टी का भी विस्तार किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भारत सरकार को शीघ्र शिमला के लिए हवाई सेवाएं आरंभ करने के आदेश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होम स्टे इकाइयों को वर्ष 2018 तक पांच वर्षों के लिए विलासिता कर से छूट दी गई है।

पुराने मंदिरों के लिए सरकार ने तैयार की खास योजना

CM Virbhadra singh said that HP Govt will made a law to provide facility to tourist in himachal
सीएम वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिरों को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। देश-विदेश के सैलानियों को यहां तक लाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में पर्यटन के कई अन्य स्थान विकसित किए जा रहे हैं। हिमाचल में बहुत अधिक संभावनाएं हैं। पर्यटन को अब ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ावा देने को योजनाएं बनाई जा रही हैं। सैलानियों को प्राचीन मंदिरों से रूबरू करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा शिमला को पूरे विश्व में जाना जाता है। वह कई देशों में गए हैं। वहां जब लोगों से मिलते हैं तो लोग शिमला का नाम सुनते ही पहचान लेते हैं। यह हिमाचल के लोगों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में एयर कनेक्टिविटी होते ही पर्यटन को बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में सड़कों की हालत ठीक है। विपक्ष के आरोप झूठे हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, शिमला का नाम भी नहीं बदलेगा

CM Virbhadra singh said that HP Govt will made a law to provide facility to tourist in himachal
मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की राजधानी शिमला का नाम बदलने की मांग को पूरा करने से साफ इंकार किया। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे सवाल को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा फिलहाल विस्तार करने की कोई भी योजना नहीं है। मंत्रिमंडल विस्तार होगा भी या नहीं? इसको लेकर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

शिमला का नाम बदलने से किया इंकार
मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद की राजधानी शिमला का नाम बदलने की मांग को पूरा करने से साफ इंकार किया। कहा, इस मांग पर विचार भी नहीं किया जाएगा। मजाक के लहजे में मुख्यमंत्री ने कहा, कोई अगर कहे कि वीरभद्र सिंह का नाम बदल दो तो क्या मैं अपना नाम बदल लूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed