फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh rally at una.

मंत्री के बोल, सीएम के खिलाफ हाथ उठाने वाले के तोड़ देंगे हाथ

Thu, 25 Jun 2015 08:35 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh rally at una.

हिमाचल के ऊना में हो रही कांग्रेस की रैली में सरकार के मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कड़े बयान दिए हैं। मंत्री ने यहां तक कह दिया कि सीएम वीरभद्र के खिलाफ हाथ उठाने वाले के हाथ तोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सीएम के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी मोदी सरकार का सहारा लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। रैली में कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी शामिल हुई है। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने विपक्ष और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीबीआई जांच में घिरे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अब विरोधियों को चुनौती देने के मूड में हैं।
विज्ञापन


सरकार के ढाई साल पूरे होने पर रैली का आयोजन ‘एक तीर से कई शिकार’ की रणनीति के तहत किया जा रहा है। इसमें एनडीए सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप जड़कर पलटवार और कांग्रेस के अंदर अपने विरोधियों को चुनौती देने की रणनीति पर अमल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम तौर पर मुख्यमंत्री कार्यकाल का एक साल, दो साल या तीन साल पूरे होने पर रैलियां आयोजित करते रहे हैं। संभवत: यह पहला मौका है जब कार्यकाल के ढाई साल पूरे होने पर उपलब्धियों को गिनाने के लिए रैली आयोजित की जा रही है। सीबीआई द्वारा 6.1 करोड़ रुपये की अपरिभाषित आय के मामले की प्रारंभिक जांच शुरू करने के सप्ताह भर के अंदर 25 जून को आयोजित होने वाली रैली के सियासी निहितार्थ हैं।

रैली की शुरुआत में हुआ बवाल

cm virbhadra singh rally at una.

वहीं, रैली की शुरुआत में बड़ा बवाल हुआ। स्‍थानीय विधायक मंच पर नाम न लेने पर मंच संचालक पर भड़क गए। दरअसल रैली की शुरुआत में सबसे पहले मंच से नेताओं के नाम कहना शुरू किए गए। इसमें कुछ नेताओं के नाम छूट गए।

नाम न आने पर गगरेट विधायक राकेश कालिया ने मंच संचालक से माइक छीन लिया और उसे झिड़क दिया। इसपर नारेबाजी भी हुई जिसे देखकर सीएम वीरभद्र भी नाराज हो गए। वहीं, हिमाचल के तमाम मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर मुख्यमंत्री के साथ खड़े होने का ऐलान किया है।

इस बयान पर मंत्री विद्या स्टोक्स के भी हस्ताक्षर हैं जो पार्टी के अंदर वीरभद्र विरोधी छवि के लिए जानी जाती रही हैं। हालांकि अब वह वीरभद्र के साथ चल रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर और परिवहन मंत्री जी एस बाली अभी विरोधी कैंप में माने जाते हैं। रैली के बहाने कांग्रेस के अंदर परोक्ष रूप से उठ रहे विरोध के स्वर को भी जवाब देने की तैयारी है।

सीएम ने दिखाए तेवर

cm virbhadra singh rally at una.

प्रदेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तल्ख तेवरों में दिखे। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर की जुंडली केंद्र में हिमाचल के हितों की पैरवी करने नहीं जाती बल्कि मेरे खिलाफ साजिश रचने जाते हैं। दिल्ली में इनका एक ही ध्येय होता है, वीरभद्र से उन्हें बचाया जाए और झूठे केसों में फंसाया जाए।

भाजपा की चार्जशीट पर सीएम ने कहा कि भाजपाई जितनी चाहें चार्जशीट बनाएं, लेकिन अगर उन पर गलत आरोप जड़े तो कोर्ट में मानहानि का मुकदमा ठोका जाएगा। भाजपा ने झूठे आरोपों की एजेंसी खोल रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी लोग बुरे नहीं हैं, लेकिन पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल जब भी सत्ता में आए उनके खिलाफ व्यक्तिगत द्वेष की राजनीति की।

उन्हें दो बार झूठे मुकद्दमों में फंसाया, लेकिन वह पाक साफ होकर मामलों से बाहर निकले। अब अगर गलत कर रहे हैं तो उसकी प्रतिक्रिया के लिए भी तैयार रहें। उन्होंने प्रदेश के ढाई साल के कार्यकाल पर कहा कि कांग्रेस सरकार विकास के थीम पर काम कर रही है। ऊना में रैली का मकसद भी जनता को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराना है।

एक साथ रहे बाली और सीएम

cm virbhadra singh rally at una.

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बुधवार को पहले सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ लंच किया। दोपहर बाद दोनों प्रदेश सचिवालय में लंबे समय तक बतियाते रहे। इसके बाद बाली सीएम के साथ ही हेलीकॉप्टर से ऊना के लिए रवाना हुए। इस बीच दोनों ने कई विषयों पर मंत्रणा की।

यह मालूम रहे कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जीएस बाली मंगलवार को भी तीन बार उनके कार्यक्रम में गए। दो बार वह हालीलॉज गए और शाम को पीटरहॉफ में संगीत संध्या में शामिल हुए। बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी सीएम वीरभद्र सिंह सचिवालय में भेंट की।

इधर भाजपा ने तैयार की चार्जशीट

cm virbhadra singh rally at una.

प्रदेश भाजपा ने चार्जशीट में कई मंत्रियों, अफसरों, बोर्ड के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को लपेटा है। सरकार पर जमीन से जुड़े विवाद, वन कटान मामला और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। भाजपा चार्जशीट कमेटी ने बुधवार को चार्जशीट को अंतिम रूप दिया है। वीरवार को चार्जशीट राजभवन में राज्यपाल के सचिव को सौंपी जाएगी।

इस दौरान भाजपा चार्जशीट में लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच मांगेगी। भाजपा कार्यालय में दोपहर बाद शुरू हुई चार्जशीट कमेटी की बैठक देर शाम तक चलती रही। इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, चार्जशीट कमेटी के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज विशेष तौर पर मौजूद रहे।

शिमला के भाजपा विधायक एवं चार्जशीट कमेटी के संयोजक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में चार्जशीट का ‘भाग एक’ राजभवन को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed