फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh press conference.

पीएम मोदी को बताऊंगा मेरे खिलाफ बिठा दी तीन-तीन जांच: सीएम वीरभद्र

Tue, 08 Dec 2015 09:38 AM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh press conference.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई बार मिला लेकिन मैंने अपने खिलाफ चल रही साजिशों के बारे में उनसे कुछ नहीं कहा। अब पानी सिर से ऊपर गुजर रहा है। मैं जल्द मोदी से मिलकर उन्हें बताऊंगा कि एक ही मामले में मेरे खिलाफ केंद्र की तीन-तीन एजेंसियां जांच कर रही हैं। ऐसी अनोखी जांच आज तक कभी किसी के खिलाफ नहीं हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को अपने ऑफिस में कुछ चुनिंदा अखबारों के प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में कितने ही बड़े-बड़े उद्योगपति हैं लेकिन ऐसा कोई नहीं जिनके खिलाफ देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां इस तरह पीछे पड़ी हों। वह भी तब जब सीबीआई अपनी रिपोर्ट में कह चुकी है कि यह केस ट्रिब्यूनल का है।
विज्ञापन


प्रेम कुमार धूमल दो बार सीएम बने। मेरी संपत्ति की कई बार पैमाइश कराई गई लेकिन कुछ नहीं निकला। अब कुछ लोग सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री को इस बारे में कुछ मालूम है। अब मैं मजबूर हो गया हूं कि उनसे अपने केस के बारे में बात करूं। अब वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भी भी अठारह घंटे हिमाचल के विकास के बारे में ही सोचता हूं'

cm virbhadra singh press conference.

उनसे पूछा गया कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले उनकी धूमल से क्या बात हुई? उन्होंने कहा हम चाहते थे कि विधानसभा सत्र शांति से चले लेकिन इसका असर नहीं हुआ। फिर हंसते हुए कहा, पता नहीं विधानसभा में उनकी कितनी चलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने खिलाफ चल रही जांच से वह परेशान नहीं हैं।

अठारह घंटे में सिर्फ आधा घंटा वह इसके बारे में सोचते हैं। उनका बाकी वक्त हिमाचल की जनता के लिए है। मार्च में विधानसभा चुनाव होने के सवाल पर वीरभद्र ने कहा कि यह धूमल का झूठा प्रचार है। सरकार पूर्ण बहुमत में है। अपना कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा ये भी प्रचार कर रही है कि पहले चरण के पंचायत चुनाव में वह आगे रही। यह गलत है। पहले चरण में केवल स्पीति और पांगी-भरमौर में चुनाव हुए।

भरमौर में कांग्रेस के 120 और भाजपा के सिर्फ 16 समर्थित उम्मीदवार जीते। भाजपा का पूरे देश में डाउनफाल शुरू हो गया है। दिल्ली के बाद बिहार के नतीजे सबके सामने हैं। गुजरात के पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे रही। हिमाचल के पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस आगे रहेगी।

'दो माह में पूरी होगी धूमल के खिलाफ जांच'

cm virbhadra singh press conference.

सीएम ने एक अखबार में चंद्रशेखर वकामुल्ला और आंध्र सरकार के रिश्तों के बारे छपी खबर पर कहा कि इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अनुराग ठाकुर को क्रिकेट एसोसिएशन पर फिर आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि स्टेडियम किसी की निजी संपत्ति नहीं बन सकता।

आप देखिए हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन में अधिकांश सदस्य लुधियाना और जालंधर के हैं। हिमाचल के गिने चुने सदस्य हैं। राज्यपाल को खेल विधेयक पर जल्द कोई निर्णय लेना चाहिए। सामाजिक कार्यों के प्रति वह जितने तत्पर हैं उतने तत्पर इन कामों के लिए भी हों। विधेयक मंजूर करें या वापस करें। कुछ तो करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धूमल की संपत्तियों की विजिलेंस जांच की रिपोर्ट दो महीने में आ जाएगी। यह जांच सिर्फ हिमाचल में उनकी संपत्तियों की है जो उनकी आय से कहीं ज्यादा हैं। यह भी कहा जाता है कि उनकी पंजाब और विदेशों में भी संपत्ति है। यह जांच हम सीबीआई को सौंप सकते थे, लेकिन अब सीबीआई ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। पहली बार सीबीआई केंद्र की निजी जांच एजेंसी बन कर रह गई है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के तत्कालीन मंत्रियों के खिलाफ भी जांच की जाएगी। पूर्व आईपीएस एएन शर्मा मामले में धमूल को कोर्ट से मिली राहत के बारे में वीरभद्र ने कहा कि सरकार इसका कानूनी अध्ययन कर रही है कि इस मामले में अपील की जाए या नहीं। अफसरों के खिलाफ जांच पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अफसरों को राजनीति का टूल क्यों बनाया जाए। आईएएस दीपक सानन मामले में उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने इस पर संज्ञान नहीं लिया है।

रोजगार देने को जाना जाएगा यह कार्यकाल

cm virbhadra singh press conference.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका यह कार्यकाल रोजगार देने के लिए याद किया जाएगा। पिछले तीन साल में इस सरकार में जितनी भर्तियां हुईं उतनी पहले कभी नहीं हुईं। अब अगले दो साल में 25 हजार नई भर्तियों का लक्ष्य है। यह कार्यकाल आर्थिक प्रगति और सामाजिक सौहार्द के लिए याद किया जाएगा। हिमाचल का इतिहास रहा है विकास के सभी बड़े काम कांग्रेस के ही कार्यकाल में हुए हैं।

मेरे खिलाफ तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान-
वीरभद्र सिंह ने कहा- धूमल, उनके बेटे और उनके कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं। मेरे खिलाफ तंत्र-मंत्र और अनुष्ठान हो रहे हैं ताकि मैं मर जाऊं। लेकिन मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं। मेरी जिंदगी हिमाचल की जनता के लिए है। उनकी दुआएं मेरे साथ हैं। आखिर धूमल उनके पीछे क्यों पड़े हैं? सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सिर्फ मुझसे खतरा है। वह सिर्फ मुझसे डरते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed