{"_id":"4d428bdcb0010649c07e2702cd9799e2","slug":"cm-virbhadra-singh-on-a-visit-to-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सीएम ने यहां लगाई घोषणाओं की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब सीएम ने यहां लगाई घोषणाओं की झड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, सायरी (सोलन)
Updated Mon, 01 Dec 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन-शिमला सीमा के साथ जुडे़ लोगों को अब आईटीआई की तकनीकी शिक्षा सायरी में मिल सकती है। मुख्यमंत्री ने सोलन प्रवास के दूसरे दिन सायरी में आयोजित जनसभा में सायरी में आईटीआई खोलने की मांग पर हामी भर दी। उन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आईटीआई के लिए उपलब्ध भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि इसे मानकों के अनुरूप पाया गया तो अगले सत्र से यहां पर आईटीआई आरंभ की जाएगी। ग्रामीणों ने 4 बीघा जमीन में फैली पीएचसी के 16 कमरों वाले जर्जर भवन को आईटीआई में तब्दील करने की मांग की थी।
विज्ञापन
20 किमी कम होगी दूरी
ग्रामीणों ने कैथलीघाट सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने का आग्रह किया। इस सड़क के निर्माण से मुख्यालय सोलन पहुंचने के लिए 20 किलोमीटर की दूरी कम होगी और यह क्षेत्र सोलन से सीधा जुड़ जाएगा। इसके अलावा लघु उद्योगों को स्थापित करने और दाउंटी पेयजल योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
मंत्री शांडिल ने स्कूल स्टाफ को दी नसीहत
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत स्कूली विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से की। समय की कमी के कारण एक दो प्रस्तुतियों के बाद ही बच्चों की प्रस्तुतियों में ब्रेक लगा दिया गया। इसी दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने मंच से स्कूल के स्टाफ को बेहतर अभ्यास करवाकर मंच पर परफार्म करवाने की नसीहत दी।
उन्होंने कहा कि गायन में बच्चों के सुर इधर-उधर भटके। एक अध्यापक को अगर कोई प्रस्तुति तैयार करवानी है कि तो उसे बेहतर तरीके से करवाए अन्यथा नहीं। जब अगली बार परफार्म करने तो बेहतर करें।
मंच पर रो पड़े प्रधान
ग्राम पंचायत सायरी के प्रधान सुरेंद्र सिंह जसवाल ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री वीरभद्र के प्रति आदर दिखाते हुए भावनाओं में इस कदर बह गए गए कि उनकी आंखों से आंसू टपक पड़े। उन्होंने आईटीआई की मांग के साथ-साथ कई स्थानीय मुद्दों और अपने कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा का जिक्र किया।
यह रहे मौजूद
एडीएम सीपी वर्मा, एसपी रमेश छाजटा, एएसपी भगत सिंह के अलावा स्कूल प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, एसएमसी प्रधान बिमला, संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग डा अमरदेव, उपनिदेशक जीवन शर्मा व कांग्रेसियों पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी के अलावा में राजीव कोड़ा, अमित ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, चैन सिंह ठाकुर, अनिल कुमार, रविंद्र कांत, सचिन कुमार, अजय सिंह कंवर, अशोक ठाकुर, राहुल ठाकुर, कुल राकेश पंत, रमेश चौहान, रमेश ठाकुर, सुरेंद्र सेठी,बलदेव ठाकुर,अरूण सैन,अरविंद गुप्ता, राजेंद्र, अशोक ठाकुर, प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
अन्य घोषणाएं
- 50 बेडिड वाला अर्की स्वास्थ्य केंद्र बनेगा नागरिक अस्पताल
- सायरी में नए अकादमिक सत्र से विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर 10 हजार रुपए का इनाम
शुभारंभ और लोकापर्ण
-मुख्यमंत्री ने सायरी में 1.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले लोनिवि विश्राम गृह की अधारशिला
-1.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी के भवन का लोकार्पण।
- 1.20 करोड़ रुपये की लागत से पक्की की गई सायर-मशरू-कैथलीघाट सड़क का भी लोकार्पण किया।