{"_id":"585690084f1c1bab60c05ef2","slug":"cm-virbhadra-singh-on-a-visit-to-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी हूं, कोई पानी भी पिलाए ताउम्र याद रखता हूं: वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी हूं, कोई पानी भी पिलाए ताउम्र याद रखता हूं: वीरभद्र सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Mon, 19 Dec 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह क्षेत्रवाद में नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा में विश्वास रखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए जनता को क्षेत्रवाद के नाम पर बांटते हैं। सीएम ने कहा कि नया और पुराना हिमाचल नहीं चलेगा, हिमाचल एक है।
विज्ञापन
कहा कि पूरे हिमाचल को समृद्ध और खुशहाल देखना ही मेरे जीवन का लक्ष्य रहा है। वीरभद्र बोले - मैं पहाड़ी हूं। अगर पहाड़ी को कोई एक गिलास पानी भी पिलाए तो वह उसे ताउम्र याद रखता है। प्रदेश में दुर्गम स्थान अब लगभग खत्म हो चुके हैं। जो हैं भी, वहां भी सरकार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को वचनबद्ध है।
विज्ञापन
कोई भी सरकार जनता की रसोई में खाना नहीं बना सकती, खाना तो स्वयं ही बनाना पड़ता है। अच्छी सरकार का परिचायक है, जो प्रदेश में खुशहाली लाए, रोजगार के साधन बनाए। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार को ज्वालामुखी विस की मंझीण पंचायत में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में जहां-जहां संसाधनों की कमी रही है, उस पर सरकार का पूरा फोकस रहता है। प्रदेश के कोने-कोने में सरकार ने एक समान विकास करवाया है।