फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh meeting with Rahul Gandhi at New Delhi.

राहुल गांधी से मिले सीएम वीरभद्र, बागियों की हो सकती है कांग्रेस में वापसी

Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Aug 2016 08:43 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh meeting with Rahul Gandhi at New Delhi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष से प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा की। सूत्रों ने बताया कि सीएम वीरभद्र सिंह ने राहुल गांधी को ये जानकारी दी है कि राज्य सरकार विकास में जुटी है।

विज्ञापन


विपक्ष में बैठी भाजपा के तमाम विरोध के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने खुद के खिलाफ चल रहे सीबीआई और ईडी मामलों को भी राजनीति से प्रेरित करार दिया है और कहा कि वे इन सभी मामलों का डटकर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रमुखता से काम कर रही है। हालांकि, मंगलवार को सीएम वीरभद्र सिंह की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात नहीं हुई। वे नड्डा से बुधवार को भेंट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के बाद कांग्रेस में भी हो सकती है इन नेताओं की वापसी

CM Virbhadra Singh meeting with Rahul Gandhi at New Delhi.

वहीं, हिमाचल में कुल्लू से हिलोपा विधायक महेश्वर सिंह की भाजपा में संभावित वापसी का असर प्रदेश कांग्रेस में भी नजर आ सकता है। ऐसे में कुल्लू से पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर की कांग्रेस में वापसी संभव है। मनाली से धर्मवीर धामी और देवेंद्र नेगी भी कांग्रेस में वापस लिए जा सकते हैं।

 

सीएम वीरभद्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी भी सत्यप्रकाश ठाकुर जैसे पुराने कांग्रेसियों को वापस लेने की पैरवी कर चुके हैं। दो बार विधायक रहे पूर्व बागवानी मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर की पत्नी प्रेमलता ठाकुर ने टिकट नहीं मिलने पर वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

इससे वे कांग्रेस से निकाल दिए गए थे। प्रेमलता ठाकुर तो कांग्रेस के समर्थन से हाल ही में जिला परिषद सदस्य भी चुनी गईं। धर्मवीर धामी ने पिछली बार कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा

पूर्व कांग्रेस सेवादल संगठक देवेंद्र नेगी पर भी पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप थे। कुल्लू में भाजपा का कुनबा बढ़ता देख कांग्रेस इन सभी नेताओं की वापसी पर विचार कर सकती है। हालांकि, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस पर अभी टिप्पणी से इनकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed