फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh launched led scheme for urban people.

शहरी क्षेत्रों के लिए एलईडी लाइट योजना शुरू

Fri, 21 Aug 2015 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Aug 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh launched led scheme for urban people.

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 71वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला में राजीव गांधी इल्यूमिनेटिंग स्कीम फॉर हिल टाउन एडवांसमेंट (रिश्ता) योजना का शुभारंभ किया। प्रदेश के शहरी विकास विभाग की यह योजना उत्तर भारत की पहली योजना है। इससे ऊर्जा बचत के साथ-साथ राज्य को आर्थिक लाभ भी होगा। शहरी विकास विभाग ने एनर्जी एफिशियेंट सर्विसिज लिमिटेड (ईईएसएल) के सहयोग से यह पहल की है।

विज्ञापन


योजना के तहत ईईएसएल पूंजी निवेश करेगा। राज्य की नगरपालिकाएं एलईडी लाइटों के माध्यम से ऊर्जा एवं लागत बचत से सात वर्षों में इस धनराशि को वापस करेंगी। सीएम ने कहा कि यह योजना शिमला, धर्मशाला, सुंदरनगर, पांवटा साहिब, हमीरपुर, घुमारवीं और मनाली में तुरंत प्रभाव से कार्यान्वित की जाएगी।
विज्ञापन


अन्य शहरों को 31 मार्च, 2016 से पूर्व यह सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें स्थापित करने की पहल के लिए शहरी विकास विभाग के प्रयास सराहे। कहा कि यह सेवा ई-जिला परियोजना, निशुल्क वाई-फाई सेवा के तहत पूर्णतया कंप्यूटरीकृत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शहरी क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली में सुधार लाने में सफलता मिलेगी। सरकार सभी कस्बों को कचरा मुक्त बनाने और लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। आश्वासन दिया कि शहरी विकास विभाग में रिक्त पद शीघ्र भरे जाएंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शहरी विकास मनीषा नंदा, शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने योजना की जानकारी दी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, सीपीएस नंदलाल एवं मनसाराम, विधायक बलवीर वर्मा, नगर निगम शिमला के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर, एनर्जी एफीशियेंट सर्विसिज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सौरभ कुमार सहित अन्य भी मौजूद रहे।

ईईएसएल के साथ हुआ समझौता-
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने योजना की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने विभाग की ओर से भविष्य में किए जाने वाले विभिन्न प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी दी। कहा कि योजना के लिए ईईएसएल के साथ राज्यस्तरीय समझौता हस्ताक्षरित हो चुका है। स्थानीय शहरी निकायों एवं प्रदेश के शेष शहरों को वित्त वर्ष 2015-16 के दौरान इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।


63,484 स्ट्रीट लाइटों को बदलेंगे-
वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी स्थानीय शहरी निकायों में 63,484 स्ट्रीट लाइटों को एलईडी लाइटों से बदला जाएगा। इससे 45-55 प्रतिशत तक बिजली की बचत होगी। प्रतिवर्ष 3.20 करोड़ का आर्थिक होगा। इसके संचालन एवं रखरखाव से हर वर्ष 6.5 करोड़ की बचत होगी। एलईडी लाइटों का संचालन एवं रखरखाव केंद्रीयकृत नियंत्रण एवं निगरानी प्रणाली के तहत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed