फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh Laid the foundations of the 35 lakh shooting range

शिमला ग्रामीण की इस पंचायत में बनेगी 35 करोड़ की शूटिंग रेंज

Tue, 27 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 27 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Laid the foundations of the 35 lakh shooting range

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुधालटी के लोहारब में 35 करोड़ से बनने वाली शूटिंग रेंज की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने ललित कला महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए तीस करोड़ भी मंजूर किए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार 35 करोड़ रुपये की लागत से शूटिंग रेंज का निर्माण करेगी।

विज्ञापन


राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अलावा शिविर भी लगाए जाएंगे। वही ललित कला महाविद्यालय भवन के निर्माण के लिए भी 30 करोड़ की राशि स्वीकृत की। महाविद्यालय में सभागार, खेल मैदान और लड़कों एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावासों को निर्माण होगा। जबकि प्राध्यापकों और गैर शिक्षक स्टाफ को अलग आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग को विभिन्न खंडों का निर्माण कार्य अलग अलग ठेकेदारों को देने के निर्देश दिए ताकि समय रहते कार्य पूरा किया जा सके। इस मौके पर कांग्रेस सरकार ने चार वर्षों के दौरान शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरकार ने अनेक स्वास्थ्य शिक्षा व पशुपालन संस्थान खोलने के अलावा अतिरिक्त गांवों को जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र में दो महाविद्यालय खोले गए हैं। कटासनी में बहु उद्देशीय स्टेडियम के अलावा जल्द विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विकासात्मक कार्यों के लिए स्वेच्छा से अपनी भूमि दान करने का आग्रह किया। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शिमला ग्रामीण खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा  जिला परिषद सदस्य राजेश शर्मा,  पूर्व विधायक सोहन लाल, जिला परिषद अध्यक्ष धर्मिला हरनोट, खंड कांग्रेस समिति अध्यक्ष अनीता शमा, शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित कोहली, एचपीएसआईडीसी के सदस्य प्रमोद शमा मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री ने हिपा में रखी ऑडिटोरियम की आधारशिला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को शिमला के नजदीक प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के सभागार की आधारशिला रखी। उन्होंने संस्थान के नए कार्यालय खंड की आधारशिला भी रखी। इसके निर्माण पर लगभग 4 करोड़ की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन आधुनिकता एवं धरोहर का एक शानदार मिश्रण होगा। शिमला शहर विशेषकर संस्थान के बुनियादी ढांचे को अलंकृत करेगा।


उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य तीन शिफ्टों में करने के निर्देश दिए। पांच मंजिला यह भवन 550 लोगों के बैठने की क्षमता वाले सभागार सहित प्रशिक्षुओं तथा संकाय के लिए 30 आवासीय कमरों की आवश्यकता को पूरा करेगा। राजधानी में सभी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित अपनी तरह का यह पहला ऑडिटोरियम होगा। इसका उपयोग उच्च स्तर के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और सेमीनारों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed