सुन्नी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र ने बरसाए तोहफे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण के सुन्नी में राज्य सहकारी बैंक के परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने सुन्नी बैंक शाखा से राज्य सहकारी बैंक की जलोग शाखा का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया। यह राज्य में इस बैंक की 219वीं शाखा है। सुन्नी में इस बैंक की शाखा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इसके खुलने से इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बैंक की अधिक से अधिक शाखाएं खोलने और रिकार्ड लाभ अर्जित करने के लिए बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन को बधाई दी।
इस मौके पर हर्ष महाजन ने बताया कि बैंक ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से 22 नई शाखाएं, दो विस्तार कांउटर खोलने की मंजूरी प्राप्त कर ली है। इनमें से अधिकतर शाखाएं प्रदेश के दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में खोली जाएंगी जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास बैंक की शाखा का भी उद्घाटन किया और 70 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले नगर पंचायत भवन सुन्नी की आधारशिला रखी।
उन्होंने 71.63 लाख की लागत से निर्मित पुलिस स्टेशन भवन और 88 लाख से निर्मित नागरिक अस्पताल के टाइप-फॉर आवासों का भी उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुन्नी के विज्ञान खंड का उद्घाटन किया जिस पर 1.83 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में व्हील चेयर एवं स्ट्रेचर और बाल आश्रम सुन्नी के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए दो कूलर एवं दो वाटर प्यूरीफायर भी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुन्नी को समर्पित किए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी के स्टेडियम को स्तरोन्न्त करने और इसके सुंदरीकरण की घोषणा की और सहकारी बैंक को बाल आश्रम में वाटर कूलर स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विधायक होने के नाते यहां का अधिक से अधिक विकास करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने गत चार वर्षों में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हुए विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी।
बाद में उन्होंने बाल आश्रम का निरीक्षण किया और आश्रम में आवश्यक मरम्मत कार्यो एवं सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम के बच्चों के लिए 50 बिस्तरों की क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण की घोषणा की। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर जिला परिषद अध्यक्षा धर्मिला हरनोट, एपीएमसी के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, आईटीआई के अध्यक्ष धर्मपाल खांड, शिमला ग्रामीण कांग्रेस खंड समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, एचपीसीसी के सचिव कुसुम वर्मा, प्रदीप वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ।