फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh inaugurate mc sugam center.

नगर निगम: अब एक छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं

Tue, 23 Jun 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 23 Jun 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh inaugurate mc sugam center.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को नगर निगम के सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर नगर निगम के महापौर संजय चौहान, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर और निगम आयुक्त पंकज राय ने मुख्यमंत्री को सुविधा केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया। संजय चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि सुविधा केंद्र शुरू होने के बाद निगम में पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट लागू कर दिया है।

विज्ञापन


सुविधा केंद्र से निगम की सभी शाखाओं की मानीटरिंग की जाएगी। अब निगम से संबंधित किसी भी काम के लिए लोगों को निगम की शाखाओं के चक्कर नहीं काटने होंगे। लोग सुविधा केंद्र में आकर आवेदन कर सकेंगे। आयुक्त पंकज राय ने बताया कि आईटी विभाग की मदद से सुविधा केंद्र को निगम की सभी शाखाओं से कनेक्ट किया है।
विज्ञापन


सुविधा केंद्र सुगम केंद्र की तर्ज पर काम करेगा। यहां से लोगों को डायरी नंबर भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। आवेदन के बाद काम के स्टेटस को लेकर नगर निगम एसएमएस कर लोगों को सूचित करेगा। एपी शाखा, जल शाखा और स्वास्थ्य शाखा सहित अन्य शाखाओं से संबंधित काम सुविधा केंद्र के माध्यम से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधा केंद्र में यह मिलेंगी सुविधाएं
जन्म पंजीकरण
मृत्यु पंजीकरण
विवाह पंजीकरण
पानी, सीवरेज कनेक्शन
बिल्डिंग प्लान
कंप्लीशन प्लान
रिवाइज प्लान
भवन पुनर्निर्माण अनुमति
चेंज ऑफ बिल्डिंग यूज
बिजली के लिए एनओसी
बीपीएल प्रमाण पत्र
वरिष्ठ नागरिकों का पानी, प्रापर्टी टैक्स जमा करने का काउंटर

सुविधा केंद्र में पहले ही दिन असुविधा
मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम के सुविधा केंद्र के उद्घाटन के बाद यहां पहुंचे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। इंटरनेट की दिक्कत के चलते यहां पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स जमा करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। थक हार कर आराम करने के लिए बैठना चाहा तो बैंच तक नहीं मिला। सुविधा केंद्र में पांच काउंटरों पर सिर्फ दो स्टेपलरों से काम चल रहा था। कर्मचारी स्पेलर के लिए एक दूसरे को आवाजें लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed