फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh in vidhan sabha.

सीएम की चुटकी पर विपक्ष सचमुच चला गया प्रदर्शन करने

Tue, 07 Apr 2015 09:25 PM IST
Updated Tue, 07 Apr 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh in vidhan sabha.

विधानसभा में मंगलवार को एक दिलचस्प वाक्या सामने आया। भाजपाइयों को विधानसभा के सामने भाजपा दफ्तर पर कांग्रेसी हमले के विरोध में प्रदर्शन करना था। बाहर कार्यकर्ता एकत्र होने लगे थे। भाजपा विधायकों को भी इस प्रदर्शन में शामिल होना था लेकिन सदन में मुख्यमंत्री कुल्लु मंदिर में लगी आग पर अपना वक्तव्य दे रहे थे।

विज्ञापन


उनके बयान के बीच में ही भाजपा विधायक अपनी बात रखने लगे। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री विपक्ष के विधायकों को हाथ जोड़ने की मुद्रा में खड़े हो गए। मुस्कुराते भी नजर आए। बोले जाओ जाओ....जाने का बहाना ढूंढ रहे हो।

विज्ञापन

‌विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

cm virbhadra singh in vidhan sabha.

इस पर हंगामा और बढ़ गया। स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद विपक्ष किसी तरह शांत हुआ। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल बोलने के लिए खड़े हुए। धूमल ने कहा कि मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ता की एक आंख चली गई। आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।

इसके विरोध में विपक्ष सदन से वॉकआउट करता हैं। यह कह कर धूमल समेत सारे भाजपा विधायक सदन का बहिष्कार कर सचमुच में विधानसभा के घेराव के कार्यक्रम में हिस्सा लेने लेने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed