फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh in mandi kangra.

इन स्कूलों को बंद करेंगे मुख्यमंत्री वीरभद्र

Mon, 11 May 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 11 May 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh in mandi kangra.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी जिले में स्कूलों को अपग्रेड करने के बाद लोगों को नसीहत भी दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंडी में कहा कि लोगों और अभिभावकों की मांग पर जिन स्कूलों को अपग्रेड किया गया है, उनमें पढ़ने वाले बच्चों की संख्या भी अधिक होनी चाहिए।

विज्ञापन


अभिभावकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्कूल में मानकों के अनुसार बच्चों की संख्या हो। अगर बच्चों की संख्या कम होगी तो वे स्कूल को बंद भी करवा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारहवीं का एक स्कूल खोलने में सरकार एक करोड़ रुपये खर्च करती है। शिक्षा के लिए सरकार के पास बजट की कमी नहीं है, लेकिन लोगों को भी मानक ध्यान में रखने होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्कूल-कॉलेज की बजाय लोग औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की मांग करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। आईटीआई से युवा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण हासिल कर रोजगार ले सकेंगे। 42 स्कूल होंगे अपग्रेड- मंडी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नाचन में 11, सराज में 15, बल्ह क्षेत्र में 6 और द्रंग में करीब 10 स्कूलों को अपग्रेड करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed