फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh in kangra himachal.

सीएम वीरभद्र बोले, जिप चुनाव में पार्टी के नेता ने की गद्दारी

Sat, 30 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 30 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh in kangra himachal.

जिला परिषद कांगड़ा के चुनाव में मिली हार को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि किसी काली भेड़ को बड़ी काली भेड़ अपने साथ ले गई होगी। इस वजह से कांग्रेस जिला कांगड़ा में जिला परिषद चुनाव में अपना अध्यक्ष नहीं बना पाई। पालमपुर के भवारना में आए मुख्यमंत्री वीरभद्र ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि जिला परिषद के इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी के ही किसी नेता ने गद्दारी की है।

विज्ञापन


पार्टी उसकी तलाश कर रही है। ऐसे नेता को पार्टी में रहने का कोई हक नहीं है। हालांकि, पार्टी जिला परिषद चुनाव में उपाध्यक्ष बनाने में कामयाब रही है। मुख्यमंत्री का साफ इशारा था कि जिला परिषद चुनाव में किसी बड़े नेता ने गद्दारी की है। लिहाजा, कांग्रेस मंत्रियों और विधायकों के साथ पुख्ता रणनीति बनाने के बाद भी अपना अध्यक्ष न बना पाई।
विज्ञापन


इस बात की मुख्यमंत्री के चेहरे पर साफ टीस दिखी कि कोई अपना ही गद्दारी कर भाजपा का अध्यक्ष बना गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च माह में प्रस्तावित भारत और पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच होता है तो प्रदेश सरकार मैच को सुरक्षा मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मुख्यमंत्री इस क्रिकेट मैच से शहीदों के परिजनों की भावनाओं को आहत होते देखकर यह नहीं चाहते थे कि धर्मशाला में क्रिकेट मैच हो, लेकिन अब उन्होंने कहा कि मैच होता है तो प्रदेश सरकार अपनी ओर से सुरक्षा की पूरी व्यवस्था मुहैया करवाएगी।

भाजपा ने दिया था स्टेट हुड मारो ठुड का नारा-
भवारना (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती थी कि हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। कांग्रेस ने प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाया था। उस दौरान कांग्रेस के विरोधियों (भाजपा) का कहना था कि स्टेट हुड मारो ठुड।

भवारना में जनसभा के दौरान सीएम ने कहा कि कुछ लोग देश और प्रदेश को राजनीतिक फायदे के लिए जातिवाद और क्षेत्रवाद में बांट रहे हैं, लेकिन ये लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान की। उनके अहिंसा एवं सत्य की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास एक सत प्रक्रिया है। सरकार प्रदेश को देश के पहाड़ी राज्यों में विकास का आदर्श बनाने के लिए दृढ़ संकल्प है। प्रदेश सरकार भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए शहरी क्षेत्रों में 2 बिस्वा और ग्रामीण क्षेत्रों में 3 बिस्वा भूमि उपलब्ध करवा रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले तीन सालों में 994 नए स्कूल खोलें एवं स्तरोन्नत किए और ग्रामीण क्षेत्रों में 25 नए डिग्री कॉलेज भी शुरू किए। उनका ध्येय केवल मात्र प्रदेश का विकास करना है। कांग्रेस के शासन में प्रदेश का विकास हुआ है। इसको प्रदेश की जनता जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed