{"_id":"581b5fa64f1c1bc52b436688","slug":"cm-virbhadra-singh-in-delhi-for-health-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह ने दिल्ली में करवाई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह ने दिल्ली में करवाई स्वास्थ्य जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वास्थ्य की जांच के लिए वीरवार को दिल्ली रवाना हो गए। देर शाम दिल्ली पहुंचकर सीएम वीरभद्र सिंह ने स्वास्थ्य की जांच करवा ली है। हालांकि इससे पहले शुक्रवार दोपहर को स्वास्थ्य जांच के लिए समय निर्धारित हुआ था। लेकिन देर शाम ही सीएम ने चैकअप करवा लिया।
विज्ञापन
सीएम दोपहर करीब बारह बजे हेलिकाप्टर से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे। यहां से वह विमान से दिल्ली पहुंचे। छाती में संक्रमण व खांसी के चलते उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिना तक उपचार कराने के बाद डाक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।
विज्ञापन
हाली लाज में मुख्यमंत्री के शुभ चिंतकों की भीड़ सुबह आठ बजे से ही लगने लगी थी। ऐसे में उनका आराम करना संभव नहीं था। ऐसे में वह चैकअप और आराम करने दिल्ली गए है।
विज्ञापन
फाइलें हिमाचल भवन पहुंचेंगी
सरकार का प्रशासनिक कामकाज सामान्य तरीके से चलता रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से रोजाना सुबह व शाम को फाइलें हिमाचल भवन पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री से हस्ताक्षरित होने वाली फाइलें वापस सचिवालय पहुंचेंगी।
इंडिया टुडे का कार्यक्रम
इंडिया टुडे की ओर से दिल्ली में राज्यों की परफारमेंस को लेकर समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश को शिक्षा व समायोजित विकास करने के लिए पुरस्कार मिलेगा। इस पुरस्कार को प्रदेश की ओर से उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्राप्त करेंगे।