फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh in convocation ceremony of nauni university.

स्कूलों, कॉलेजों में शुरू होंगे चार नए विषय

Tue, 02 Dec 2014 01:05 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh in convocation ceremony of nauni university.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार सभी स्कूलों और डिग्री कॉलेजों में कृषि, बागवानी, वानिकी एवं पशुपालन विषय शुरू करने पर विचार कर रही है। इससे प्रदेश को कुशल युवा मिल सकेंगे। पढ़ाई के बाद युवाओं को कृषि और बागवानी में व्यावसायिक कार्य शुरू करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


सीएम ने आर्थिक तंगी से जूझ रहे वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विवि नौणी को 9.5 करोड़ की मदद का ऐलान किया। वे सोलन के नौणी में सातवें दीक्षांत समारोह में संबोधित कर रहे थे। सात साल बाद हुए इस समारोह में वर्ष 2007 से लेकर 2014 तक के मेधावी 1079 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटी गईं।

विज्ञापन

विवादित खेल विधेयक सदन में रखने की तैयारी

cm virbhadra singh in convocation ceremony of nauni university.

विवादित खेल विधेयक को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में रखे जाने की तैयारी है। आनन-फानन में इसके लिए मंगलवार को हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। मंत्रिमंडल ही इसके नए ड्राफ्ट को मंजूरी देगा। यह विधेयक पारित हुआ तो प्रदेश के सभी खेल संघों पर नए कानून का शिकंजा कसेगा।

धर्मशाला के तपोवन में पांच दिसंबर से शुरू होने जा रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सरकार की मंशा शुरू से ही एचपीसीए जैसे संगठन को भी प्रदेश के अपने कानून के दायरे में लाने की है, मगर बीसीसीआई की आपत्ति के बावजूद यह संभव होगा या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

मंगलवार सुबह 10 बजे प्रस्तावित कैबिनेट मीटिंग में केवल छह एजेंडे ही लगे हैं। इनमें खेल विधेयक, टीसीपी संशोधन विधेयक और लोकायुक्त विधेयक के ड्राफ्ट पर मंत्रणा हो सकती है। कैबिनेट की बैठक में डीजल पर वैट बढ़ाने पर भी चर्चा होगी और इसे हरी झंडी मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed