मेधावी छात्र सम्मान में सीएम बोले- बेटियों पर नाज है हिमाचल को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त विस्तार किया गया है, पर अब शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल उच्च रैकिंग वाले राज्यों में शामिल है।
15 हजार से अधिक स्कूल प्रदेश में खोले गए हैं। प्रदेश में सभी को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व शिक्षा अभियान और छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अन्य सरकारी कार्यक्रम भी चल रहे हैं, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। मुझे शिक्षा से बेहद प्यार है।
जब भी वे मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने शिक्षा विभाग अपने पास रखा है। इससे पहले सीएम ने कहा कि अमर उजाला ने परंपरा के मुताबिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया है। इस बार भी लड़कियों की तादाद ज्यादा थी। हालांकि, लड़कों की संख्या भी बढ़ी है।
मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेटियों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। मेरिट में बेटियों की संख्या ज्यादा थीं। उन्होंने कहा हमें अपनी बेटियों पर नाज है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त विस्तार किया गया है, पर अब शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने का समय आ गया है।
उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी है कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल उच्च रैकिंग वाले राज्यों में शामिल है। 15 हजार से अधिक स्कूल प्रदेश में खोले गए हैं। प्रदेश में सभी को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व शिक्षा अभियान और छात्रवृत्ति योजनाओं सहित अन्य सरकारी कार्यक्रम भी चल रहे हैं, लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
मुझे शिक्षा से बेहद प्यार है। जब भी वे मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने शिक्षा विभाग अपने पास रखा है। इससे पहले सीएम ने कहा कि अमर उजाला ने परंपरा के मुताबिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया है। इस बार भी लड़कियों की तादाद ज्यादा थी। हालांकि, लड़कों की संख्या भी बढ़ी है।
मुकाम कोई भी हासिल करें, पर अच्छे इंसान जरूर बनें: देवव्रत
मेधावी छात्र सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बच्चों से कहा कि वे कोई भी मुकाम क्यों न हासिल कर लें, पर अच्छा इंसान बनने का प्रयास जरूर करें। शिक्षा सिर्फ शब्दों का ज्ञान नहीं बल्कि यह जिंदगी जीने के लिए जरूरी सीख भी देती है।
उन्होंने कहा कि एक समय था, जब छात्राएं घरेलू कामकाज में बंधी थी लेकिन आज वह छात्रों को कई क्षेत्रों में चुनौती दे रही हैं। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। छात्र-छात्राओं को गाड़ी के दो पहिए बताकर
कहा कि जब दोनों सही तरीके से काम करते हैं तभी गाड़ी मुकाम तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि युवा ही देश को आगे बढ़ाते हैं लेकिन युवाओं को शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों को भी अपने आचार विचार में धारण करना जरूरी है तभी सही मायने में देश आगे बढ़ सकता है।
मेधावियों के सम्मान का सिलसिला बहुत अच्छा: स्टोक्स
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने अमर उजाला को बधाई देते हुए कहा कि इस समारोह के माध्यम से होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का जो सिलसिला इस समाचार पत्र ने शुरू किया है, वह प्रेरणादायक रहा है। इससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रेरणा लेते रहे हैं और आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे हैं। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नीतियां और कार्यक्रम तैयार किए, जिससे शिक्षा का स्तर बढ़ा। वर्तमान सरकार में सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में भी कई सुधार किए हैं। इसी का परिणाम है कि विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। अमर उजाला ने पत्रकारिता की नैतिकता को बनाए रखा है और विकासात्मक पत्रकारिता में भी अच्छी भूमिका निभा रहा है।
भरमौरी बोले, अमर उजाला का कार्यक्रम लाजवाब
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि अमर उजाला बहुत ही शानदार समाचार पत्र है और बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम लाजवाब है। उन्होंने कहा कि परमेश्वर से प्रार्थना है कि यह अखबार अपने ऐसे सामाजिक अभियान निरंतर चलाता रहे।
उन्होंने कामना की कि हर साल की भांति आने वाले वक्त में भी यह अखबार इसी तरह से सफलता से आयोजन करता रहे। उन्होंने कहा कि अमर उजाला हिमाचल सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का बड़ा काम कर रहा है।
पूर्व राज्यपाल ने भाषण देते हुए लहराई अमर उजाला की खबर
पूर्व राज्यपाल अश्वनी कुमार ने रोजगार के अवसरों की स्थिति पर बात करते हुए अमर उजाला समाचार पत्र में 26 जून को छपी ‘30 पदों के लिए साढे़ 20 हजार ने दी एचएएस की परीक्षा’ शीर्षक खबर की कतरन को लहराया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार बहुत हो गए हैं और अवसर बहुत कम हैं। वे समारोह में संबोधित कर रहे थे।
अमर उजाला का ये सराहनीय प्रयास रहा: शर्मा
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने कहा कि अमर उजाला का ये कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को ये सम्मान मिला है, उनके लिए यह बड़ा प्रोत्साहन है। जिनको नहीं मिला है, उनके लिए भी ये प्रेरणादायक होगा।
अखबार का सामाजिक क्षेत्र में भी कार्यरत होना अच्छी बात: डा. विंटा
उच्च शिक्षा निदेशक डा. बीएल विंटा ने कहा कि अमर उजाला सामाजिक क्षेत्र में भी कार्यरत है, ये अच्छी बात है। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से अमर उजाला की सामाजिक प्रतिबद्धता और गंभीरता भी सामने आई है। बच्चों केे लिए अमर उजाला समाचार पत्र का यह पुरस्कार प्रोत्साहन देना वाला है।
अमर उजाला का सामाजिक सरोकारों से जुड़ना सराहनीय: नेगी
हिमाचल सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक आरएस नेगी ने कहा है कि समाचार लेखन के अलावा अमर उजाला सामाजिक सरोकारों के काम में भी जुटा हुआ है। यह बेहद सराहनीय कार्य है। वीरवार को यह हुआ आयोजन भी बहुत अच्छा रहा है।
एपी गोयल विवि में एडमिशन लेने पर मिलेगी स्कॉलरशिप
एपी गोयल शिमला विश्वविद्यालय के निदेशक मार्केटिंग डॉ. अजीत ने मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित हुए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए एलान किया कि उनके विश्वविद्यालय में दाखिला लेने पर इन मेधावियों को मेरिट के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाएगी।
बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं ऐसे कार्यक्रम
चंडीगढ़ की रियल इस्टेट कंपनी शिमला बिल्डर्स एंड प्रमोटर लिमिटेड ने छात्र सम्मान समारोह आयोजित करने पर अमर उजाला की सराहना करते हुए कहा है कि ऐसे कायक्रम प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कंपनी के एजीएम राजेश शर्मा ने कहा कि इस समारोह का हिस्सा बनना गौरव की बात है।
सम्मान समारोह ने दिया बच्चों को प्लेटफार्म
हिमाचल में आउटडोर पब्लिसिटी और प्रिंटिंग का कारोबार करने वाले नीनू मीडिया ने बीते कई वर्षों से अमर उजाला के समारोह में सहभागिता का परंपरा को जारी रखते हुए इस बार भी सहयोग दिया। नीनू मीडिया के चेयरमैन नरेंद्र कश्यप ने कहा कि अमर उजाला के समारोह से प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्लेटफार्म मिलता है। अन्य बच्चों को भी इससे प्रेरणा मिलती है।
यह रहे कार्यक्रम के सहभागी
एपी गोयल शिमला यूनिवर्सिटी, एसबीपी चंडीगढ़ और नीनू मीडिया की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित हुआ।
फोटो के लिए कुकरेजा मूवीज में करें संपर्क
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2017 में सम्मानित होने वाले विद्यार्थी अपनी फोटो लेने के लिए कुकरेजा मूवीज 73/2 राम बाजार शिमला में संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल फोन नंबर 98160 22205 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
अमर उजाला ने नवाजे हिमाचल के मेधावी
हिमाचल के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ ने 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले मेधावी छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया। शिमला के होटल पीटरहॉफ में वीरवार को आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2017 में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मेडल और सर्टिफिकेट मेधावियों को नवाजा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान पाने वाले प्रदेश के 83 होनहार छात्र - छात्राओं के अतिरिक्त शिमला शहर के स्कूलों के 42 और एपी गोयल विश्वविद्यालय के 6 टॉपर्स भी पुरस्कृत किए गए। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले हिमाचल के आयूष सिन्हा को भी सम्मानित किया गया।
आयूष के माता- पिता ने सम्मान ग्रहण किया। हिमाचल के सुदूर क्षेत्रों से आए मेधावियों और उनके अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि वे जिंदगी में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर या कुछ भी बनकर बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं, लेकिन सबसे जरूरी है कि अच्छा इंसान बनना।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला की यह परंपरा मेधावी छात्रों का हौसला बढ़ा रही है। हिमाचल शिक्षा के प्रसार में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हैं। अब जरूरत शिक्षा की गुणवत्ता पर काम करने की है। इस मौके पर आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल एवं सीबाआई के पूर्व महानिदेशक डा. अश्वनी कुमार, शिमला की महापौर कुसुम सदरेट समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।