फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh hits out at vijay mankotia and gs bali

वीरभद्र ने कसा तंज, बोले- मनकोटिया और बाली का मन एक जैसा

Fri, 14 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाट (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाट (कुल्लू) Updated Fri, 14 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh hits out at vijay mankotia and gs bali

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जानबूझ कर प्रदेश में एम्स को लटका रहे हैं। नड्डा सोच रहे हैं कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर एम्स का काम शुरू करेंगे। यदि अगले 20  सालों तक भाजपा की सरकार नहीं बनी तो वे क्या करेंगे।

विज्ञापन


समझदार लोग तुरंत काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट है। एक-दो लोगों को छोड़ किसी से मतभेद नहीं है। इस मसले को भी सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा या किसी और के इशारे पर कांग्रेस को कमजोर करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


कुल्लू के मणिकर्ण के शाट में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मुझे हटाना या न हटाना भाजपा या महेश्वर के हाथ में नहीं है। महेश्वर सिंह कच्चे भाजपाई है। वह आया राम, गया राम हैं। ऐसे आदमी पर तो बीवी भी यकीन नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर मनकोटिया और बाली की चर्चा के सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन दोनों का मन एक जैसा है। महेश्वर सिंह की ओर से केंद्र की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनको केंद्र का फोबिया हो गया है।


केंद्र और राज्य सरकार अलग-अलग नहीं है। दोनों सरकारें मिलकर विकास कार्य करतीं हैं। उन्होंने कहा कि वह महेश्वर सिंह की बातों का संज्ञान नहीं लेते। भाजपा को सरकार का विकास नजर नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed