फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

सीएम ने विप्लव को कहा मौकापरस्त, गर्माई सियासत

Sun, 31 Jan 2016 06:22 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर की ओर केंद्रीय विश्वविद्यालय जमीन मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बाधक कहने के बयान पर सियासत गर्मा गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर पर पलटवार कर निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सम्मान समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि विप्लव ठाकुर मौकापरस्त फितरत की हैं।

विज्ञापन


विप्लव ठाकुर ने ऐसा बयान देकर अनुशासनहीनता की है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए प्रदेश सरकार की ओर से धर्मशाला के पास चिह्नित की गई जमीन का फैसला कांग्रेस पार्टी, प्रदेश सरकार और जनता ने लिया है। केंद्रीय विवि पर विप्लव ठाकुर इस तरह का बयान अपनी बेटी के मोह में दे रही हैं। दो साल बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं।

विज्ञापन

बेटी को देहरा से टिकट दिलाना चाहती हैं विप्लव

cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

विप्लव ठाकुर विधानसभा चुनाव में अपनी बेटी को देहरा से टिकट दिलाना चाहती हैं। अपनी बेटी का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए वह इस तरह की बयानबाजी कर रही हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने शुक्रवार को देहरा में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा था।

विप्लव ठाकुर ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री केंद्रीय विश्वविद्यालय के रास्ते में बाधा बन रहे हैं। उन्होंने कहा था कि केंद्रीय विवि जमीन मामले को राजनीतिक खेल बनाकर जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विप्लव ने कहा था कि केंद्रीय विश्वविद्याय देहरा के लोगों का हक है।

देहरा में सीयू के निर्माण के लिए वह हर प्रकार की लड़ाई लड़ाई लडने को तैयार हैं। विप्लव ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर यह भी आरोप लगाया था कि जगह जगह स्कूल और कॉलेज खोलने से विकास नहीं होगा। वहां पर शिक्षकों की भी भर्ती करनी होगी। इस वजह से प्रदेश में बेरोजगारों की फौज बढ़ रही है।

भूमि चयनित नहीं की तो पीएम से बात करूंगा: वीरभद्र

cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने प्रदेश सरकार की ओर से धर्मशाला के पास जदरांगल में चिह्नित की गई भूमि को चयनित नहीं किया तो वे इस मामले को प्रधानमंत्री से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विवि को लेकर कुछ समय पहले उनकी मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से टेलीफोन पर बात हुई थी।

धर्मशाला के पास जदरांगल में प्रदेश सरकार की ओर से चिह्नित की गई जमीन को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था यह तो पहाड़ी इलाका है। तब मैने केंद्रीय मंत्री से कहा था कि हिमाचल पहाड़ में है तो सारा इलाका भी पहाड़ी ही होगा। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि जब वह धर्मशाला आएंगी तो केंद्रीय विवि के लिए जदरांगल में चिह्नित की गई जमीन का वह खुद निरीक्षण करेंगी।

विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने भूमि के निरीक्षण की बात कहने के बावजूद दौरा रद्द कर दिया

cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

लेकिन, अब पता चला है कि केंद्रीय मंत्री ने जदरांगल में केंद्रीय विवि के लिए चिह्नित की गई जमीन के निरीक्षण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इससे केंद्र की नीयत साफ झलक रही है। अब केंद्रीय मंत्री कह रही हैं कि कांग्रेस सरकार ने सीयू के लिए जमीन मुहैया नहीं करवाई। यह तो वही बात हो गई उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।

कर्मयोगी हूं कर्मयोगी रहूंगा, क्यों लूंगा संन्यास-
राजनीति से संन्यास लेने की बात पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की बात उनके मन में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कर्मयोगी हैं, कर्मयोगी थे और पूरा जीवन कर्मयोगी ही रहेंगे।

जिला परिषद कांगड़ा के चुनाव में भाजपा नेताओं की ओर से क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस के नेताओं का धन्यवाद करने की बात पर सीएम ने कहा कि इसका मतलब है कि भाजपा जिप चुनाव अपनी काबिलियत पर नहीं जीती। अगर विपक्ष खुद स्वीकार कर रहा है कि वह क्रॉस वोटिंग से जीती है तो भाजपा जिप चुनाव शायद हेराफेरी से जीती होगी।

खराब रिजल्ट पर करेंगे जांच, शिक्षकों के कार्य मूल्यांकन होगा: सीएम

cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं में शून्य परिणाम किसी भी स्कूल का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे स्कूलों के शिक्षकों के कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया जाएगा और अच्छा परिणाम न आने के कारणों की जांच की जाएगी। साथ ही शिक्षा विभाग को इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएंगे।

सीएम वीरभद्र सिंह स्कूल शिक्षा बोर्ड के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। शिक्षा बोर्ड में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जमा दो में जिला स्तर पर विभिन्न संकायों में टॉप करने वाले विद्यार्थियों सहित मैट्रिक में टॉप तीन स्थानों पर रहने वालों और पिछले तीन साल में मैट्रिक और जमा दो में उम्दा परिणाम देने वाले स्कूल मुखियाओं को भी सीएम ने सम्मानित किया।

स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने कहा कि बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं में अच्छे परिणाम देने वाले स्कूलों और बच्चों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया था। इसी कड़ी में पिछले दो साल से राज्य स्तर पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र ने नवाजे सूबे के 72 होनहार

cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

बिलासपुर जिला- आर्ट्स में श्रेष्ठा कुमारी, कॉमर्स में निधि शर्मा, मेडिकल में सोनम अंगरूप, मैट्रिक में उर्वशी, पलक शर्मा और प्रिया महाजन को सम्मानित किया गया। जिले में तीन साल में जमा दो में उम्दा परिणाम देने पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जड्डू कुलजियार, तंबोल, सूईं सुरहार, नखलेहड़ा, कपाहड़ा को सम्मानित किया। मैट्रिक में अच्छा परिणाम देने पर नैला, बल्ह चुरानी, कोठी, नखलेहड़ा और काथला स्कूल को सम्मानित किया।

चंबा जिला- आर्ट्स में टॉप करने पर अमित कुमार, कॉमर्स में प्रतीक महाजन, विज्ञान में अनिरुद्ध राणा, मैट्रिक में मोहित, मोनिका और सोनाली को सम्मानित किया। जमा दो के लिए रावमापा सहाला, चंजू, होली, कलहेल, सिमनी, मैट्रिक के लिए सिमनी, लिग्गा, सेखुनाला (पांगी), रावमापा मॉडल भरियां कोठी, तेलका (सलवां) को सम्मानित किया गया।

हमीरपुर जिला- आर्ट्स में आशिथा, कॉमर्स में रजत कपिल और साइंस में आयुष शर्मा को सम्मानित किया। मैट्रिक में तनू शर्मा, राशि राणा, अर्चना शर्मा को सम्मानित किया। जमा दो में अच्छे परिणाम पर रावमापा भौरंज, मैहल, मुंडखर, धनगोटा, कुलहेड़ा, मैट्रिक के लिए हाई स्कूल भर्तियां, ककड़ (भरेड़ी), समीरपुर, बाड़ी और जीवानी को सम्मानित किया।

कांगड़ा जिला- आर्ट्स में मनीष, कॉमर्स में श्वेता कोहली, साइंस में केशव, मैट्रिक में स्वाति राणा, अरुंधति और साहिल धीमान को सम्मानित किया। जमा दो में अच्छे परिणामों पर रावमापा सदू बडग्रां, सकड़ी (देहरा), बठरा, सियूल, बाथू टिप्परी, मैट्रिक के लिए शहीद बीर सिंह हाई स्कूल बलदोआ, हाई स्कूल सवाना, रावमापा बथरा, हाई स्कूल बाड़ी और हाई स्कूल बेही पठियार को सम्मानित किया।

किन्नौर जिला- आर्ट्स में नीतिका, कॉमर्स में दीपक ठाकुर, दीक्षा कौशल, मैट्रिक में यश, विवेक और मधुमिता को सम्मानित किया। जमा दो में अच्छे परिणाम पर रावमापा कटगांव, कल्पा, रिकांगपिओ, मैट्रिक के लिए छोटा कंबा, कनाम, पांगी, कोठी, तंगलिंग को सम्मानित किया।

कुल्लू जिला- आर्ट्स के अजय कुमार, कॉमर्स के हर्षवर्धिनी, साइंस में आदित्य सूद, मैट्रिक में विजय ठाकुर, प्रशांत शर्मा और सौरभ शर्मा को सम्मानित किया। जमा दो में अच्छे परिणाम पर रावमापा कोठी, खूं, पुजाली, दिगेरह, पिन्नी, मैट्रिक के लिए हाई स्कूल शंघार, रावमापा मोहिनी, बरसैणी और खनाग को सम्मानित किया।

दसवीं, 12वीं में उम्दा परिणाम देने वाले स्कूल भी किए सम्मानित

cm virbhadra singh hits out at rajya sabha member viplove thakur.

लाहौल-स्पिति जिला- आर्ट्स में टशी पालमो, कॉमर्स में सचिन, साइंस में जतिन, मैट्रिक के लिए सेरकोंग ताबो के छैरिंग किंगजूम, सोनम अंगमो और यशवंत नेगी को सम्मानित किया। जमा दो के अच्छे परिणाम पर रावमापा काजा, सगनाम, उदयपुर और मैट्रिक के लिए रावमापा काजा स्कूल को सम्मानित किया।

मंडी जिला- आर्ट्स में तनुजा शर्मा, कॉमर्स में नेहा कुमारी, साइंस में प्रियांशु शर्मा, मैट्रिक में अमोल शर्मा, दिव्या, आकृति को नवाजा। जमा दो में अच्छे परिणामों पर रावमापा जस्सल, शिखवाड़ी, च्यूणी, पंजलग, थूनाग, मैट्रिक के लिए हाई स्कूल भरगांव, रावमापा तनेहड़, अलसिंदी, धरवार थाच और बालग को सम्मानित किया है।

शिमला जिला- आर्ट्स में पल्लवी ठाकुर, कॉमर्स के तनु कुमारी, साइंस में वर्षा, मैट्रिक में दीक्षा भारद्वाज, शरद कुमार, हेमंत आजाद को सम्मानित किया। जमा दो में अच्छे परिणाम पर रावमापा कफलाह, बालग, थरोच, धरचंदना, मलेंदी, मैट्रिक के लिए रावमापा नाग जुब्बर, टिक्करी (नेवल), हाई स्कूल गुम्मा (चौपाल), हाई स्कूल नेहरा (सुन्नी) और हाई स्कूल कुठाड़ को नवाजा।

सिरमौर जिला- आर्ट्स में मेघा चौहान, कॉमर्स में जैसलीन कौर, साइंस में आंचल गुप्ता, मैट्रिक में तमन्ना शर्मा, परीक्षित शर्मा, तनिशा शर्मा को सम्मानित किया। जमा दो में अच्छे परिणाम पर रावमापा शरगांव, भनोग, गलंघाट, लंच्छेटा, मैट्रिक के लिए रावमापा भनोग, सेर टंडुला और शरगांव को नवाजा।

सोलन जिला- आर्ट्स में कंचन देवी, कॉमर्स में दामिनी, साइंस में आभा गुप्ता, मैट्रिक में शिवनी, नीना देवी, मोहित को सम्मानित किया। जमा दो में उम्दा परिणाम के लिए भटियां, बरूणा, पट्टा बरवाड़ी, घईघाट, पंजैरा, मैट्रिक के लिए घईघाट, हाई स्कूल मलियाणा, रावमापा रतवाड़ी, दनोघाट, पट्टा बरवाड़ी को सम्मानित किया।

ऊना जिला- आर्ट्स में मेघा शर्मा, कॉमर्स में मोहम्मद जुनैद, साइंस में रितु डढवाल, मैट्रिक में अमन गर्ग, उर्वशी, अंजली को सम्मानित किया। जमा दो में उम्दा प्रदर्शन के लिए रावमापा बाथू, बिटूं, मंदली, सुरी, कुठाड़ कलां, मैट्रिक में हाई स्कूल चराड़ा, हाई स्कूल पनोह, रावमापा बट कलां, हाई स्कूल कलरूही और हाई स्कूल मियारी को नवाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed