{"_id":"570de8e04f1c1b0e244a6ab9","slug":"cm-virbhadra-singh-congress-brigade","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र खेमे के कांग्रेसी धड़े ने बनाई ब्रिगेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र खेमे के कांग्रेसी धड़े ने बनाई ब्रिगेड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र समर्थकों ने वीरभद्र सिंह ब्रिगेड नाम से एक संगठन खड़ा किया है। इसमें कई मंत्रियों, विधायकों तक को शामिल किया है। खुद को ब्रिगेड का अध्यक्ष बताने वाले कांग्रेस सेवादल के पूर्व मुख्य संगठक बलदेव सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला के आशियाना में एक पत्रकार वार्ता कर ब्रिगेड को बनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकार वार्ता में ब्रिगेड की कार्यकारिणी का भी ब्योरा दिया। पत्रकार वार्ता में शामिल शिमला जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा कि ये एक एनजीओ हैं। इसे पार्टी का समानांतर संगठन नहीं माना जाना चाहिए। इसे स्वेच्छा से ज्वाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि इस ब्रिगेड के महासचिव पद पर मंडी से चेतराम ठाकुर, बिलासपुर से कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर, कांगड़ा से जगदीश सिपहिया, शिमला से राजकुमारी, सोलन से जैनब चंदेल और शिमला से अनुराग ठाकुर को तैनात किया गया है। चंबा से कुलदीप सिंह पठानिया, शिमला से केहर सिंह खाची, कुल्लू से अरुण शर्मा, कांगड़ा से मनभरी देवी और हमीरपुर से राजेंद्र राणा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नूरपुर से राकेश महाजन, बिलासपुर से करतार चौधरी, लाहौल स्पीति से बाबूराम बौद्ध, किन्नौर से दिग्विजय सिंह नेगी और सिरमौर से विजय ठाकुर को सचिव बनाया गया है। ऊना से विजय डोगरा और सुभाष मंगलेट को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। शिमला से कौशल भारद्वाज इसके कार्यालय सचिव होंगे।
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों में बिलासपुर से कश्मीर सिंह ठाकुर, हमीरपुर से मनजीत डोगरा, कुल्लू से सुखदास नैयर, सोलन से रमेश ठाकुर, कांगड़ा से प्रीतम चंद, मंडी से टेकचंद डोगरा, शशि शर्मा, सोलन से सीता देवी, घुमारवीं से रीता सहगल और शिमला से सत्या चंदेल शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा पूर्व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह, गंगूराम मुसाफिर, चंद्र कुमार और सत्यप्रकाश ठाकुर इसके सलाहकार होंगे। ब्रिगेड के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने इसे एक गैर राजनीतिक संस्था बताया। उन्होंने कहा कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य वीरभद्र सिंह की नीतियों को घर-द्वार तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि वीरभद्र सिंह में आस्था रखने वालों के लिए ही इस ब्रिगेड का गठन किया गया है।
वीरभद्र ब्रिगेड में हिमाचल प्रदेश के जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी गई है। जिला कुल्लू से मनु शर्मा, लाहौल स्पीति से राजेंद्र कुमार बौद्ध, मंडी से हरेंद्र सेन, कांगड़ा से खुशी राम भूरिया, चंबा से अमित ठाकुर, जिला सोलन से संजय, सिरमौर से दीपक धीर, शिमला ग्रामीण्सा से संतोष डोगरा, शिमला शहरी से ओम सूद, किन्नौर से दिग्विजय सिंह नेगी, बिलासपुर से मधु चंदेल, हमीरपुर से रतन चंद डोगरा और जिला ऊना से देसराज गौतम को अध्यक्ष तैनात किया गया है।