फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh attend sonia gandhi iftar party.

कांग्रेस अध्यक्ष की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए वीरभद्र

Mon, 13 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh attend sonia gandhi iftar party.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से सोमवार को दिल्ली में रखी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने इस बीच सोनिया, राहुल गांधी सहित हाईकमान के कई नेताओं से भेंट की। उन्होंने केंद्रीय नेताओं के साथ हल्की-फुल्की गपशप भी की। इस पार्टी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।

विज्ञापन


सोमवार शाम को यह पार्टी दिल्ली के फाइव स्टार होटल अशोका में हुई। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह, हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता राज बब्बर, जयराम रमेश, बीके हरिप्रसाद, सीपी जोशी, गुरुदास कामथ, मधूसुदन मिस्त्री, रीता बहुगुणा जोशी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन


इस बीच वीरभद्र सिंह भी कई नेताओं के साथ हल्की-फुल्की गपशप करते रहे। सीएम आगामी दिनों में भी दिल्ली में ही होंगे। बताया जा रहा है कि वह 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ली जा रही मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेदांता अस्पताल गए वीरभद्र, रूटीन का चैकअप करवाया-
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दोपहर के समय मेदांता अस्पताल दिल्ली भी गए। वहां उन्होंने रूटीन का चैकअप करवाया। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर विश्राम किया। बाद में वे प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ख्वाजा खलील उल्लाह के साथ इफ्तार पार्टी में गए।

कौल सिंह चंडीगढ़ में ले रहे स्वास्थ्य लाभ-
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर चंडीगढ़ में एक निजी निवास स्थान पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डाक्टरों ने उन्हें लोगों से कम मिलने-जुलने और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेने का अनुरोध किया है। इसके लिए वह चंडीगढ़ में आराम कर रहे हैं। उन्हें पिछले दिनों छुट्टी मिल गई थी।


विद्या स्टोक्स स्वस्थ, सचिवालय आईं-
सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स अब स्वस्थ हो गई हैं। वह सोमवार को सचिवालय आईं और उनसे यहां लोग मिलते जुलते रहे। ठियोग से दो बार कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके राजेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने उनसे भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed