फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh and vidya stokes shows unity for vidhan sabha election

चुनावी समर के लिए फिर एक साथ आए वीरभद्र-स्टोक्स

Sun, 04 Jun 2017 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Jun 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh and vidya stokes shows unity for vidhan sabha election

कांग्रेस सरकार-संगठन की रार खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विद्या स्टोक्स फिर एकजुट हो गए हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता चौपाल में एक साथ होंगे, जबकि इसके बाद सात जून को ठियोग के शिलारू में होने जा रहे कार्यक्रम में भी साथ-साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन



कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता लंबे अरसे तक एक-दूसरे के धुर विरोधी रह चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी दोनों नेताओं ने एका दिखाया था। चुनावी सीजन नजदीक आते देख दिग्गजों ने फिर से एकजुटता का मंत्र अपना लिया है। 
विज्ञापन


रविवार को चौपाल निर्वाचन क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ सिंचाई एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स चौपाल उत्सव में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह कॉलेज भवन, शॉपिंग कांप्लेक्स समेत कुछ अन्य कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह से सात जून को शिलारू में बागवानी विकास परियोजना के तहत होने जा रहे एक कार्यक्रमों में भी दोनों की हाजिरी रहेगी।

शिलारू से मिल सकते हैं सीएम के नए निर्वाचन क्षेत्र के संकेत

cm virbhadra singh and vidya stokes shows unity for vidhan sabha election

पिछले दिनों भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भी ऊपरी शिमला में काफी सक्रिय नजर आए थे। ऐसी स्थिति में चौपाल और ठियोग में मुख्यमंत्री और बागवानी मंत्री में संयुक्त शिरकत को सियासी तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष रितेश कपरेट का कहना है कि चौपाल और ठियोग के दोनों ही कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। दोनों ही नेता इन कार्यक्रमों में साथ होंगे। आगामी दिनों में भी ऐसे कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। 

माना जा रहा है कि शिलारू में हो रहे कार्यक्रम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नए निर्वाचन क्षेत्र के संकेत मिल सकते हैं। सीएम वीरभद्र सिंह विधानसभा की शिमला ग्रामीण सीट को अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए छोड़ रहे हैं। 

शिलारू के इस कार्यक्रम में स्टोक्स भी ठियोग में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों या अपने चुनाव लड़ने की तस्वीर को अधिक साफ कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed