खराब मौसम की वजह से नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री, दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका हेलीकाप्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खराब मौसम के चलते शिमला नहीं पहुंच सके। मुख्यमंत्री का राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ दिल्ली से शिमला आने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से फ्लाइट क्लीयरेंस नहीं मिल पाई।
अब मुख्यमंत्री वीरवार को शिमला आएंगे जबकि राज्यपाल बुधवार को ही सड़क मार्ग से परवाणू पहुंच गए हैं। आचार संहिता के चलते मुख्यमंत्री को केवल सरकारी कार्यक्रम में ही हेलीकाप्टर उड़ान की अनुमति निर्वाचन आयोग ने दी है।
निजी दौरे पर होने के चलते वह सरकारी हेलीकाप्टर का इस्तेमाल आयोग की अनुमति के बाद ही कर सकते हैं। दूसरी तरफ राज्यपाल आचार्य देवव्रत एक बैठक के सिलसिले में दिल्ली में ही मौजूद थे। उन्हें हवाई मार्ग से बुधवार को शिमला लौटना था।
राष्ट्रपति के साथ थी राज्यपाल की बैठक
दोनों के एक साथ आने की व्यवस्था तो बनाई गई, लेकिन खराब मौसम ने अड़ंगा डाल दिया। राज्यपाल तो सड़क मार्ग से परवाणू पहुंच गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अब वीरवार को दिल्ली से आएंगे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशभर के राजभवनों की संवैधानिक दायरे में रहते हुए सिस्टम और भूमिका बढ़ाने के लिए पांच राज्यपालों की कमेटी गठित की है, जिसकी पहली बैठक में शामिल होने राज्यपाल आचार्य देवव्रत दिल्ली गए थे। कमेटी राजभवनों के अनूठे प्रयासों, कार्य व्यवस्था में सुधार के लिए की गई पहल पर भी एक रिपोर्ट तैयार करेगी।