{"_id":"5904ae944f1c1bbf18c0c0a8","slug":"cm-virbhadra-singh-advise-to-bjp-after-modi-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक रैली से हिमाचल में जीत की गलतफहमी में न रहे भाजपा : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस एक रैली से हिमाचल में जीत की गलतफहमी में न रहे भाजपा : सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि रिज मैदान पर एक रैली से यदि भाजपा यह समझ रही है कि उन्होंने सारा हिमाचल जीत लिया है तो यह उनकी गलतफहमी है। उनके कार्यकाल में इससे दोगुने और तीन गुणा बड़े जलसे और रैलियां इसी रिज पर हुए हैं।
विज्ञापन
यहां पर अटल बिहारी वाजपेयी की चार गुणा बड़ी रैली हुई है, लेकिन उस समय इतना बड़ा प्रोपगेंडा नहीं किया गया। रिज मैदान पर भाषा एवं संस्कृति विभाग के आर्ट फेस्टिवल की पेंटिंग देखने पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में जुब्बड़हट्टी से सस्ती हवाई सेवा शुरू करने की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सुविधा बहुत पहले शुरू कर दी जानी चाहिए थी। इस सेवा के शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि हिमाचल में विमान सेवा की जरूरत पूरी हो गई है। एयर इंडिया को हिमाचल के हवाई अड्डों की क्षमता देखते हुए 50 से 60 या इससे अधिक क्षमता वाले जहाज चलाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के सर्वे में हिमाचल को सबसे कम भ्रष्टाचार वाले राज्यों में अव्वल आने का श्रेय प्रदेश की आम जनता, अच्छे संस्कार, ईमानदारी और यहां के लोगों की देश भक्ति को दिया है। वहीं, भ्रष्टाचार पर उन पर लगे आरोपों के जवाब में सीएम ने कहा कि ऐसे आरोप वो लोग लगाते हैं, जिनके दिमाग भ्रष्टाचार से भरे हों।
हिमाचल को जितना मिलना चाहिए नहीं मिला
केंद्र की योजनाओं को प्रदेश में सही ढंग से लागू न किए जाने के प्रधानमंत्री के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का कार्य किया है। यह जरूर है कि प्रदेश में जो नई स्कीमें शुरू की जानी थीं, वे शुरू नहीं हो पाई हैं। हिमाचल को जितना मिलना चाहिए था वह नहीं मिला है।
चित्रकला के विद्यार्थियों को मिलेगी 5 हजार छात्रवृत्ति
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाषा विभाग की ललित कला छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश और बाहरी राज्यों में पढ़ने वाले कॉलेजों के चित्रकला (फाइन आर्ट) के विद्यार्थियों को प्रतिमाह 5000 और विद्यालय स्तर पर प्रतिमाह तीन हजार छात्रवृत्ति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ऑनलाइन दी गई कलाकृतियों को कोई व्यक्ति खरीदना चाहता है तो कलाकार से वेब पोर्टल के जरिये संपर्क कर सकता है। विभाग का भी इसमें किसी भी तरह का दखल नहीं रहेगा।