शिक्षकों को लेकर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हजारों शिक्षकों के तबादलों को लेकर सीएम वीरभद्र ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की पढ़ाई को बेहतर करने के लिए ये फैसला लिया गया है। प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। वीरवार से सामान्य परिस्थिति में अध्यापकों के तबादले नहीं होंगे।
चौदह मई से मुख्यमंत्री भी खुद विशेष परिस्थितियों में ही ट्रांसफर को मंजूरी देंगे। यह बात खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में कही है। लारजी में फायर स्टेशन के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सरकार ने शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण रोक लगाने का फैसला किया है।
सीएम ने इसलिए लिया ये फैसला
हालांकि, हिमाचल में सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध है। विधायकों और मंत्रियों की सिफारिश पर मुख्यमंत्री ही तबादले करते आ रहे हैं। लेकिन तबादलों के लिए विधायकों एवं मंत्रियों के डीओ नोट सीएम कार्यालय में लगातार आ रहे हैं। इस आधार पर शिक्षकों के तबादले भी रूटीन में हो रहे थे।
मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि स्कूलों में सत्र शुरू हो गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षकों के तबादलों पर चौदह मई से पूर्ण रूप से रोक रहेगी। विशेष परिस्थितियों में ही अब किसी शिक्षक का तबादला होगा। हिमाचल मेें विभिन्न श्रेणियों के करीब 80 हजार शिक्षक हैं।