फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM to gift projects worth crores to HPU on its foundation day.

Shimla News: एचपीयू को स्थापना दिवस पर सीएम देंगे करोड़ों की सौगात

Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
CM to gift projects worth crores to HPU on its foundation day.
विवि में आज होने वाले समारोह में सीएम करेंगे 18 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन

बहुउद्देशीय भवन, डिजिटल लाइब्रेरी और नए अकादमिक ब्लॉक बनेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 57वें स्थापना दिवस पर बुधवार को विद्यार्थियों को नई अधोसंरचना की सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विश्वविद्यालय परिसर में करीब 18 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बहुउद्देशीय भवन, नई डिजिटल लाइब्रेरी और का नया अकादमिक ब्लॉक शामिल है।

विश्वविद्यालय में जगह की कमी से जूझ रहे विभागों और विद्यार्थियों के लिए इन परियोजनाओं को अहम माना जा रहा है। नया अकादमिक ब्लॉक तैयार होने के बाद कक्षाओं, शोध कार्यों और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। वहीं बहुउद्देशीय भवन में विश्वविद्यालय स्तर के कार्यक्रम, संगोष्ठियां, कार्यशालाएं और अन्य गतिविधियां बेहतर सुविधाओं के साथ आयोजित की जा सकेंगी। डिजिटल लाइब्रेरी से छात्रों को सुविधा मिलेगी। स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय अपनी उपलब्धियों, शोध कार्यों और भविष्य की योजनाओं को भी सामने रखेगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नई परियोजनाएं परिसर के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना 22 जुलाई 1970 को हुई थी। 57 वर्षों में विश्वविद्यालय प्रदेश के उच्च शिक्षा क्षेत्र का प्रमुख संस्थान बन चुका है। वर्तमान में विश्वविद्यालय से प्रदेशभर के महाविद्यालय संबद्ध हैं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्र भी मौजूद रहेंगे। चिकित्सा, राजनीति, कृषि और रक्षा अनुसंधान जैसे क्षेत्रों में पहचान बनाने वाले पूर्व छात्र विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




समारोह में पहुंचेंगे एचपीयू के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र
समारोह में प्रख्यात स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. राज बहादुर, हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विजय स्टोक्स, पद्मश्री सम्मानित मिलेट मैन ऑफ हिमाचल नेक राम शर्मा और रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ अध्यक्ष (अतिरिक्त प्रभार) राजेश कुमार सिंह शामिल होंगे। साथ ही समाज सेवी सरवजीत सिंह बॉबी इन पूर्व छात्रों की उपलब्धियां विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article