{"_id":"6499ae20d37e37480b089042","slug":"cm-sukhwinder-sukhu-said-the-decision-to-increase-the-import-duty-on-american-apples-by-50-percent-is-against-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सुखविंद्र सुक्खू बोले- अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क 50 फीसदी करने का फैसला बागवानों के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सुखविंद्र सुक्खू बोले- अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क 50 फीसदी करने का फैसला बागवानों के खिलाफ
Mon, 26 Jun 2023 08:58 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 26 Jun 2023 08:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि बागवान सभी प्रकार के विदेशी सेब पर आयात शुल्क 70 से बढ़ाकर 100 फीसदी करने की मांग करते रहे हैं, लेकिन केंद्र ने इसे घटा दिया है। इससे हिमाचली सेब का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार की ओर से अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क 70 से घटाकर 50 फीसदी करने के फैसले को बागवानों के खिलाफ बताया है। उन्होंने शिमला में बयान जारी कर कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने और सभी प्रकार के कोल्ड ड्रिंक्स में 5 फीसदी सेब का कंस्ट्रेट मिलाने का वादा किया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने आयात शुल्क घटा दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि बागवान सभी प्रकार के विदेशी सेब पर आयात शुल्क 70 से बढ़ाकर 100 फीसदी करने की मांग करते रहे हैं, लेकिन केंद्र ने इसे घटा दिया है। इससे हिमाचली सेब का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह इस मामले को केंद्र से उठाएंगे और सभी प्रकार के विदेशी सेब पर लगने वाले आयात शुल्क को बढ़ाकर 100 फीसदी करने की मांग करेंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के हितों को देखते हुए केंद्र सरकार से अपने इस फैसले पर पुनः विचार करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: CM Sukhwinder Sukhu: मार्च 2023 तक हिमाचल में शुरू होंगे 250 आयुष वेलनेस सेंटर
विज्ञापन