फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Sukhu met Union Minister Amit Shah, sought compensation for the losses caused by the disaster

Himachal: केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू, आपदा से हुए नुकसान के लिए मांगा मुआवजा

Sat, 22 Mar 2025 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Mar 2025 05:30 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
CM Sukhwinder Sukhu met Union Minister Amit Shah, sought compensation for the losses caused by the disaster
केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा बाद आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है।  उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा उपस्थित थे।   सीएम सुक्खू ने कहा कि बैठक के दौरान मैंने पीडीएनए के तहत केंद्रीय टीम की ओर से बनाए गए अनुमानों पर चर्चा की।  एक साल से अधिक समय हो गया है और हमने पीडीएनए के तहत हमें जो राशि मिलनी चाहिए थी, उसके बारे में बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जल्द ही एक बैठक होगी और समस्या का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed