फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Singh Sukhu paid courtesy call on the Governor

शिमला: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की

Tue, 13 Dec 2022 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 05:17 PM IST
सार

 राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। 

विज्ञापन
CM Sukhwinder Singh Sukhu paid courtesy call on the Governor
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल की शिष्टाचार भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से पहली बार शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में सुखविंदर सिंह सुक्खू की बेहतर कार्यशैली देखी है। उनके पास एक बेहतर टीम है जो सभी प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के लिए राज्यपाल का बहुमूल्य मार्गदर्शन सदैव अपेक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विकास के क्षेत्र में हिमाचल देश का आदर्श राज्य बनकर उभरे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से सभी विधायकों का परिचय भी करवाया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर इसके सुधारीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर और सुपुत्रियां भी उनके साथ थीं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक रोहित ठाकुर, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, रवि ठाकुर व केवल सिंह पठानिया, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने विद्या स्टोक्स से भेंट की 

CM Sukhwinder Singh Sukhu paid courtesy call on the Governor
मुख्यमंत्री ने विद्या स्टोक्स से भेंट की - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, जगत सिंह नेगी, राजेश धर्माणी, सुंदर सिंह ठाकुर, इंद्र दत्त लखनपाल, कुलदीप पठानिया, रवि ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा और अन्य वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।

सुक्खू से मिला कांग्रेस मानवाधिकार विभाग का प्रतिनिधिमंडल 
प्रदेश कांग्रेस मानवाधिकार विभाग का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को चेयरमैन संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला। मुख्यमंत्री ने सौहार्दपूर्ण माहौल में अधिवक्ताओं से बातचीत की और आने वाले समय में अधिवक्ताओं को और समय देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग चेयरमैन आईएन मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष प्रणब प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा, संदीप गुप्ता, सुमित शर्मा, बलदेव नेगी, हरिंदर वर्मा, अजय चौहान, उमेश पाल, मनोज चौहान, विशाल पवार, चंद्रमोहन चंदेल, अंकुश ठाकुर, डीके शर्मा और भगवान चंद आदि शामिल रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed