फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder singh sukhu hits out at Anurag Thakur during Una Visit

CM Sukhu: चुनाव आते ही याद आते हैं विकास कार्य, भाजपा की राजनीती केवल विरोध की

Sat, 02 Dec 2023 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 Dec 2023 06:29 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा को विकास कार्यों की याद आ जाती है और उनकी राजनीति केवल विरोध की है।

विज्ञापन
CM Sukhwinder singh sukhu hits out at Anurag Thakur during Una Visit
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऊना पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा के आरोपों पर जमकर पलटवार किया। भाजपा की ओर से प्रदेश में विकास कार्य ठप होने के आरोपों पर सुक्खू ने कहा कि भाजपा पहले यह बताए कि उन्होंने अपने पांच साल में क्या किया। ऊना में तैयार हो रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर से जुड़ी पर्यावरण मंजूरी हमारी सरकार ने करवाई है। कहा कि जो लोग सरकार पर सवाल उठा रहे, उन्होंने काला चश्मा पहन रखा है।

विज्ञापन


चुनाव आते ही भाजपा को विकास कार्यों की याद आ जाती है और उनकी राजनीति केवल विरोध की है। पांच राज्यों में चुनाव नतीजों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में आए और सरकार भी कांग्रेस की बनेगी।इससे पहले पुलिस लाइन झलेड़ा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू और गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा उनके स्वागत के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से कांग्रेस की गारंटियों को फर्जी बताने के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के खातों में 15 लाख रुपये कब आएगा, अनुराग उसके बारे में भी बताएं। हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी, केंद्रीय मंत्री उसका भी जवाब दें। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब विधानसभा चुनाव से पहले ऊना आए थे तो उन्होंने कहा था कि ऊना-तलवाड़ा रेलवे लाइन 50 साल में पूरी नहीं हुई, वह दो साल में कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका अभी तक कुछ नहीं हुआ। हमने अपनी पहली गारंटी पुरानी पेंशन योजना हो लागू किया है और 1.36 लाख कर्मचारी उसका लाभ उठा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की गारंटी भी अगले शैक्षणिक सत्र से लागू हो रही है। 680 करोड़ की स्टार्टअप योजना के पहले चरण में कोई ई-टैक्सी लेता है तो उस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

अनुराग बताएं कब बिछेगी हमीरपुर रेललाइन, मैं भी करूंगा सफर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग से पूछिये कि ऊना-हमीरपुर रेल लाइन कब तक बिछेगी और ट्रेन कब तक चलेगी। चले तो मैं भी इसमें सफर करुंगा। बल्क ड्रग पार्क के लिए कांग्रेस सरकार ने कंपीटीशन किया, उसके बाद हमें मिला। मुख्यमंत्री पुराना बस अड्डा स्थित परिसर में मेधावी बच्चों को टेबलेट वितरण समारोह के दौरान बोल रहे थे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उनके साथ मौजूद रहे। सुक्खू ने कहा कि इतिहास की सबसे बड़ी आपदा प्रदेश में आई। भाजपा ने केवल राजनीति की। लोकसभा चुनाव में वोट लेने आएं तो इनसे पूछिये, आपदा में क्यों खड़े नहीं हुए ? सरकार ने 11 माह में विकास के मील पत्थर स्थापित किए हैं। शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में लेसनर स्कूल खोले जाएंगे। इनमें सभी टीचर उपलब्ध रहेंगे।

आज कैंसर जैसी बीमारी में हिमाचल दूसरा प्रदेश बन गया है। पेपर लीक, पुलिस भर्ती, क्रिप्टोकरेंसी जैसे मामलों पर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी, बस जनता को ठगते रहे। भाजपा ने अपने लोगों को इसमें सेट किया। कांग्रेस ने इस पर लगाम लगाई। राज्य चयन बोर्ड में अब पेपर लीक जैसी घटना नहीं होंगी।

पेखुबेला में लगेगा पहला 32 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट
सुक्खू ने कहा कि ऊना जिला से प्रदेश आत्मर्निभर बनने जा रहा है। आजादी के बाद का यहां पेखुबेला में पहला 32 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जाएगा। ई-टैक्सी योजना के बाद दूसरी योजना है। युवाओं के लिए छह कनाल भूमि पर 100 किलोवाट के सोलर पैनल लगाकर सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। इसके बाद सरकार उनसे बिजली खरीदकर उन्हें घर बैठे आमदन देगी। ऐसे ही 500 वाट के प्रोजेक्ट भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed