फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhwinder Singh Sukhu attended the Congress Working Committee meeting in Delhi.

Himachal: हिमाचल से संभावित प्रत्याशियों पर दिल्ली में कांग्रेस का मंथन

Tue, 19 Mar 2024 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 09:03 PM IST
सार

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने नई दिल्ली में मंथन किया। 

विज्ञापन
CM Sukhwinder Singh Sukhu attended the Congress Working Committee meeting in Delhi.
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए मंगलवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने नई दिल्ली में मंथन किया। कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व रेल राज्य मंत्री भक्त चरणदास की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहे। इसी सप्ताह केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश के चारों टिकट तय हो सकते हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर कुछ दिन बाद मंथन करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चारों संसदीय क्षेत्रों के राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की गई। भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतारे दो प्रत्याशियों अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप सहित अन्य दो संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शिमला सीट से दयाल प्यारी, अमित नंदा, कौशल मुंगटा और यशपाल तनाईक के नाम का पैनल तैयार किया है। भाजपा ने सिरमौर के रहने वाले सुरेश कश्यप को शिमला सेप्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


ऐसे में अटकलें है कि कांग्रेस भी अब सिरमौर के वोटों को बांटने के लिए दयाल प्यारी को प्रत्याशी तय कर सकती है। कांगड़ा में आशा कुमारी, करण पठानिया, संजय चौहान और मेजर जनरल सेवानिवृत्त डीवीएस राणा को संभावित प्रत्याशी के तौर पर देखा जा रहा है। हमीरपुर से प्रत्याशी तय करने को लेकर कांग्रेस अभी पसोपेश में ही फंसी है। यहां से रामलाल ठाकुर और सतपाल रायजादा के नाम सामने आए हैं। हालांकि अपने गृह संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री किसे उतारने का फैसला लेंगे, इस पर नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रतिभा चुनाव नहीं लड़ीं तो नेगी निगम भंडारी हो सकते हैं प्रत्याशी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने पर अभी संशय बना है। प्रतिभा अभी तक अपने पत्ते नहीं खोल रही हैं। मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से भी उन्होंने कहा कि मैं हाईकमान के समक्ष ही अपनी बात रखूंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रतिभा के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का नाम भी संभावित प्रत्याशी के तौर पर चर्चा में शामिल हो गया है। जिला किन्नौर के रहने वाले भंडारी लंबे समय से इस संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान वह किन्नौर से पार्टी टिकट की दौड़ में शामिल थे। हालांकि मंडी से कौल सिंह ठाकुर को भी प्रत्याशी बनाने की संभावना बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed