फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Sukhvindra Sukhu said that Cabinet can be expanded at any time

Himachal News: सुखविंद्र सुक्खू बोले- किसी भी वक्त हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

Thu, 11 May 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 May 2023 08:26 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से हुई भेंट पर सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी प्रभारी हैं। उनसे मिलना-जुलना चला रहता है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आगे क्या करना है, जो वादे पूरे करने हैं, उन पर उनसे चर्चा हुई। 

विज्ञापन
cm Sukhvindra Sukhu said that Cabinet can be expanded at any time
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में पत्रकारों से कहा कि कैबिनेट में किसी भी वक्त विस्तार हो सकता है। केंद्रीय नेतृत्व से ग्रीन सिग्नल मिला है या नहीं और मंत्रियों के नामों को फाइनल कर दिया है या नहीं, इस सवाल के जवाब में सुक्खू ने कहा कि जब चिट्ठी आएगी, तभी वह बता पाएंगे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से हुई भेंट पर सुक्खू ने कहा कि वह पार्टी प्रभारी हैं। उनसे मिलना-जुलना चला रहता है। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आगे क्या करना है, जो वादे पूरे करने हैं, उन पर उनसे चर्चा हुई। कर्नाटक में चुनाव प्रचार और उसके बाद दिल्ली में तीन दिन रुकने के बाद सीएम सुक्खू वीरवार को शिमला पहुंच गए। उन्होंने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि कर्नाटक में जहां वह थे, वहां लोगों का मन कांग्रेस के पक्ष में था। मतदान वाले दिन भी लोगों में उत्साह दिखा। अब परिणाम का इंतजार है।

विज्ञापन


मंत्री विक्रमादित्य की पोस्ट पर बोले सीएम, इन बातों को राजनीतिक रंग देना सही नहीं
हाल ही में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की ओर से डाली एक चर्चित फेसबुक पोस्ट पर सीएम सुक्खू ने कहा कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट नहीं पढ़ी है। अभी कोई ऐसी बात नहीं है, जिस पर कुछ चर्चा हो। इन बातों को राजनीतिक रंग देना सही नहीं है। निश्चित रूप से सब लोग पार्टी का ही काम कर रहे हैं। गौर हो कि विक्रमादित्य ने पोस्ट डाली थी कि उनके लिए कोई भी पद जनता की सेवा के लिए जरिया मात्र है। यह सीख और संस्कार उन्हें उनके पिता दिवंगत पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने दी है। कैबिनेट रैंक उनके लिए कोई मायने नहीं रखता है। लोगों के दिलों में नंबर वन रैंक उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
विज्ञापन


सीपीएस के इस्तीफा देने की अटकलें सीएम ने की खारिज
मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) के इस्तीफा देने की अटकलों को सीएम सुक्खू ने खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा की ओर से सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed