फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhvindra Sukhu said no outsourced employees were fired in the departments

Shimla News: सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले-आउटसोर्स कर्मियों का तीन माह बढ़ाया अनुबंध, जल्द होगी अधिसूचना

Thu, 13 Apr 2023 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 10:41 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सचिवालय में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन से मुलाकात के बाद यह बात कही। यूनियन के अध्यक्ष कमलजीत डोगरा ने इस बात की पुष्टि की है।

विज्ञापन
CM Sukhvindra Sukhu said  no outsourced employees were fired in the departments
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के तहत रखे गए किसी भी कर्मचारियों को नहीं निकाला गया है। स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मी पहले की तरह आकर अपना काम शुरू करें। सीएम ने कहा कि इनका अनुबंध तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह भी कहा कि इसकी अधिसूचना एक से दो दिन में जारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने सचिवालय में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन से मुलाकात के बाद यह बात कही। यूनियन के अध्यक्ष कमलजीत डोगरा ने इस बात की पुष्टि की है। आईजीएमसी शिमला और डीडीयू समेत पूरे प्रदेशभर में 1891 कर्मचारी सेवाएं देते हैं। इनमें स्टाफ नर्स, डाटा एंटी ऑपरेटर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अलावा अन्य श्रेणी के कर्मी शामिल हैं। 

विज्ञापन


31 मार्च को इनका अनुबंध खत्म होने के बाद कुछ जगहों पर कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया या फिर कुछ को निकाल दिया गया। हालांकि, यूनियन इस मामले को लेकर सीएम से भी मिले थे, लेकिन इस बारे में चौदह दिन बीतने के बाद किसी तरह की अधिसूचना जारी नहीं हो पाई थी। लिहाजा, पूरे प्रदेश भर पचास के करीब लोग दोबारा सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। हालांकि, सीएम के इस आश्वासन के बाद यूनियन अध्यक्ष कमलजीत सिंह डोगरा और आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन के अध्यक्ष सोहन लाल तुलिया ने उनका आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed