फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM sukhvinder Sukhu sang this song from a famous Hindi film in Manali Winter Carnival

हिमाचल: मनाली विंटर कार्निवल में सीएम सुक्खू ने गाया इस मशहूर हिंदी फिल्म का गाना, देखें वीडियो

Tue, 21 Jan 2025 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2025 06:06 PM IST
सार

सीएम ने मंच पर गायक के साथ 1970 में आई राज कपूर की सुपर हिट हिंदी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के  'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां' के बोल गुनगुनाए।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu sang this song from a famous Hindi film in Manali Winter Carnival
मनाली विंटर कार्निवल में सीएम सुक्खू ने गाया गाना। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या पर 1970 में रिलीज हुई हिट हिंदी फिल्म का गाना गाया। इस दाैरान लोक गायक व दर्शक भी सीएम के साथ गाने के बोल गुनगुनाते नजर आए।  राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार राजीव थापा अपनी प्रस्तुति देते हुए दर्शक दीर्घा में पहुंचे और मुख्यमंत्री को माइक थमा दिया। मुख्यमंत्री ने भी एकदम गीत गाना शुरू कर दिया। सीएम ने मंच पर राज कपूर की सुपर हिट हिंदी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के  'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां' के बोल गुनगुनाए। मुख्यमंत्री के गीत गाते ही दर्शक भी उनके साथ गुनगुनाने लगे। हालांकि, कलाकार राजीव थापा ने विधायक भुवनेश्वर गौड़ से भी गीत गाने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने गीत नहीं गाया। इसके बाद कलाकार ने देर रात तक दर्शकों को खूब झुमाया। गाैरतलब है कि यह गीत सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश की ओर से गाया गया था। आज भी यह सदाबहार गीत हर संगीत प्रेमी की जुबान पर रहता है। मुकेश ने अपने सिंगिंग करियर में 1300 से भी ज्यादा गाने गाए थे। मुकेश कभी राज कपूर की आवाज माने जाते थे।

विज्ञापन



 

पांच साल में तीन नेशनल रिकाॅर्ड बनाने वाले सक्षम को सम्मानित करेगी सरकार : सुक्खू
मनाली के पांच वर्षीय बच्चे सक्षम ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सर्किट हाउस में मुलाकात की। इस होनहार बच्चे से मिलकर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सक्षम ने देशभर में हिमाचल का नाम रोशन किया है। ऐसे बच्चे देश का गर्व हैं। प्रदेश सरकार भी इस बच्चे को सम्मानित करेगी। सक्षम ने महज 5 वर्ष की उम्र में तीन बार नेशनल रिकॉर्ड बनाए हैं। सक्षम ने पंद्रह महीने की उम्र में सभी अल्फाबेट सीखकर पहला रिकॉर्ड बनाया था। इस पर उसे मिरेकल बॉय का टाइटल मिला था। दूसरा रिकॉर्ड तीन साल की उम्र में कार के लोगो देखकर दुनिया की लगभग सभी गाड़ियों की कंपनियों को पहचानता था। तीसरा रिकॉर्ड पांच साल की उम्र में बनाया। सक्षम को 195 देशों के झंडे, उनकी भाषा, मुद्रा और अधिकांश देशों की राजधानी और सभी देशों के नाम की स्पेलिंग सहित जुबानी याद है। इसके लिए सक्षम को यंगेस्ट फ्लैग एक्सपर्ट ऑफ इंडिया का टाइटल मिला। साथ ही ईश्वर से सक्षम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस बात को लेकर सक्षम के पिता-माता भी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed