फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said - WhatsApp chatbot facility will be added to helpline-1100

हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- हेल्पलाइन-1100 में जुड़ेगी व्हाट्सएप चैटबॉट सुविधा

Wed, 26 Apr 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Apr 2023 08:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को हेल्पलाइन के लिए एक व्हाट्सएप चैटबॉट विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इससे नागरिकों को उनकी शिकायतों पर अद्यतन जानकारी प्राप्त करने, प्रतिक्रिया प्रदान करने, कॉलबैक का अनुरोध करने और नई शिकायतें दर्ज करने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said - WhatsApp chatbot facility will be added to helpline-1100
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य के लोगों के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 को अधिक सुलभ और सरल बनाने के लिए सरकार इसमें नई सुविधाएं जोड़कर मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को हेल्पलाइन के लिए एक व्हाट्सएप चैटबॉट विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इससे नागरिकों को उनकी शिकायतों पर अद्यतन जानकारी प्राप्त करने, प्रतिक्रिया प्रदान करने, कॉलबैक का अनुरोध करने और नई शिकायतें दर्ज करने की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। शिकायत संबंधी सुविधाओं के अलावा व्हाट्सएप चैटबॉट विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारी भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के लोगों की शिकायतों के त्वरित निपटारे और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए अपने कामकाज में वृहद स्तर पर प्रौद्योगिकी को शामिल करने की योजना बना रही है। राज्य सरकार आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी विभागों की हेल्पलाइन सेवाओं को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन से जोड़ने की दिशा में भी कार्य कर रही है। इसके अलावा हेल्पलाइन का उपयोग बेसहारा मवेशियों की निगरानी के लिए भी किया जाएगा। इसके लिए आईटी विभाग ने एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम लिमिटेड का लोगो जारी किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम लिमिटेड का लोगो ‘हिम-क्राफ्ट’ जारी किया। सीएम ने कहा कि ‘हिम-क्राफ्ट’ नाम से यह नया लोगो हिमाचली हथकरघा और शिल्प के नए ब्रांड के रूप में उभरेगा, जिससे युवाओं के लिए रोजगार एवं आजीविका के अधिक अवसर पैदा होंगे। उन्होंने राज्य के हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र व्यवसाय से जुड़े हजारों कारीगरों के परिवारों को आजीविका के साधन प्रदान करता है। हिमाचली शिल्प की स्थानीय और विश्व स्तर पर अत्यधिक मांग है। उन्होंने प्रदेश के कारीगरों और बुनकरों के सभी हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों पर ग्राहकों की संतुष्टि और विश्वास को मजबूत करने तथा इनकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने 11 जवानों के निधन पर शोक व्यक्त किया

 मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में जिला रिजर्व पुलिस के 11 जवान शहीद हुए हैं। नक्सली हमले को कायराना हरकत करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए इन जवानों के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप-मुख्यमंत्री ने भी नक्सलियों की ओर से जवानों पर किए गए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed