फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu said - officials of leading organizations of Congress will soon get respectable status.

धर्मशाला: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को जल्द मिलेगा सम्मानजनक ओहदा

Fri, 22 Dec 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Dec 2023 07:55 PM IST
सार

सरकार बनने के बाद उन्होंने पार्टी के सभी फ्रंटियल संगठनों के पदाधिकारियों की सूची तैयार की थी और उन्हें सरकार में विभिन्न दायित्व दिए हैं, जबकि अन्य को जल्द ही जिम्मेदारियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu said - officials of leading organizations of Congress will soon get respectable status.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को सरकार में सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद उन्होंने पार्टी के सभी फ्रंटियल संगठनों के पदाधिकारियों की सूची तैयार की थी और उन्हें सरकार में विभिन्न दायित्व दिए हैं, जबकि अन्य को जल्द ही जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कोतवाली बाजार स्थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस सेवादल के गठन के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सेवादल के पदाधिकारियों की मांग पर उन्हें भी जल्द सरकार में उचित ओहदा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कुछ हद तक ठीक करने के बाद अब वह संगठन की ओर ध्यान देंगे। इस संबंध में जल्द ही पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार में संगठनमंत्री को ओएसडी का दर्जा दिया है, उनके पास जाकर वे अपना नाम दर्ज करवाएं और वे सभी से मिलेंगे और उनकी बात सुनेंगे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि ओपीएस देने का उनकी सरकार का फैसला केंद्र सरकार को रास नहीं आया और प्रदेश को ओपीएस न देने के बदले मिलने वाली 1250 करोड़ रुपये की ग्रांट रोक दी गई। वहीं प्रदेश की लोन लेने की सीमा में भी कटौती कर दी गई। उन्होंने बताया कि जहां पूर्व की भाजपा सरकार ने अपने अंतिम एक साल में 14 हजार करोड़ रुपये का लोन लिया था, वहीं उनकी सरकार के लिए बाधाएं पैदा करते हुए प्रदेश की ऋण सीमा कम करके महज 6600 करोड़ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास करते हुए कई पुराने नियमों में बदलाव किया है और व्यवस्था परिवर्तन के तहत कुछ कड़े फैसले भी लिए हैं। इससे भले ही थोड़ी व्यक्तिगत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, मगर आने वाले समय में ये निर्णय समाज के लिए ठीक साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सेवादल को लेकर डाक्युमेंटरी दिखाई
सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने संगठन के बारे में जानकारी दी और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सरकार में संगठन के कर्मठ पदाधिकारियों को जगह दी जाए। इस दौरान कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं विधायक आरएस बाली, विधायक इंद्रदत्त लाखनपाल, चंद्रशेखर, रवि ठाकुर, सुदर्शन बबलू, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश समन्वयक (सोशल मीडिया) विक्रमजीत शर्मा समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल की ओर से संगठन के गठन को लेकर दो मिनट की डाक्युमेंटरी भी दिखाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed